अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ प्रांत का अभ्यास वर्ग सहारनपुर में सम्पन्न हुआ। वर्ग में कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा, एवं संगठनात्मक दायित्वों को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।
अभ्यास वर्ग में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे संगठन की जमीनी मजबूती और प्रतिबद्धता स्पष्ट हुई। अभ्यास वर्ग में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री एस. बालकृष्ण, राष्ट्रीय मंत्री क्षमा शर्मा, अंकित शुक्ला, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा, सह संगठन मंत्री विपिन गुप्ता, संघ के प्रांत सह संपर्क प्रमुख वेदपाल, जम्मू-कश्मीर प्रांत संगठन मंत्री तिलक ठाकुर एवं राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह संयोजक तृप्ति सैनी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान प्रांत अभ्यास वर्ग में प्रांत अध्यक्ष डाक्टर घनश्याम वत्स ने विभाग संयोजक तनिष्क सिसोदिया, विभाग सहसंयोजक कुलदीप आर्य, जिला संयोजिका शालू सिंह व जिला छात्रा प्रमुख शताक्षी वशिष्ठ की नए दायित्वों की घोषणा की। कार्यक्रम का सफल संचालन मेरठ प्रांत के पदाधिकारियों ने किया।