Wednesday, September 16, 2026
No Result
View All Result
Rashtriya Chhatra Shakti
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो
Rashtriya Chhatra Shakti
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो
No Result
View All Result
Rashtriya Chhatra Shakti
No Result
View All Result
Home खबर

पुणे: अभाविप राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक के दूसरे दिन नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन

अजीत कुमार सिंह by अजीत कुमार सिंह
May 26, 2023
in खबर, परिषद गतिविधि
पुणे: अभाविप राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक के दूसरे दिन नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन

पुणे में स्थित ‘महर्षि कर्वे स्त्री शिक्षण संस्था’ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की 25-28 मई के मध्य आयोजित हो रही राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद् बैठक के अंतर्गत आज शुक्रवार ‘नागरिक अभिनंदन समारोह’ का आयोजन हुआ। नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे तथा महाराष्ट्र सरकार के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजशरण शाही, राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल,नागरिक अभिनंदन समारोह की स्वागत समिति के अध्यक्ष बाबासाहेब कल्याणी, स्वागत समिति सचिव बागेश्री मंठाळकर, अभाविप की राष्ट्रीय मंत्री अंकिता पवार, अभाविप पश्चिम महाराष्ट्र प्रांत के प्रांत अध्यक्ष प्रा. निर्भयकुमार विसपुते तथा प्रांत मंत्री अनिल ठोंबरे कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुणे के गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में अभाविप की स्मारिका का विमोचन किया गया और अंत में ‘जाणता राजा’ नाटक का मंचन हुआ।

भारतीय जनसांख्यिकी लाभांश के लिए युवाओं में अनुशासन का गुण और कौशल विकास आवश्यक: एमएम नरवणे

अभाविप के ‘नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम’ में पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे ने कहा कि हमें एक-दूसरे की विशेषताओं का सम्मान करना चाहिए।अनेकता में एकता का नारा, अनेकता में शक्ति का नारा भी बनना चाहिए। जब हम अनेकता को शक्ति मानेंगे तो और आगे बढ़ पाएंगे। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि अपनी मातृभाषा, राष्ट्रभाषा और अंतर्राष्ट्रीय भाषा के साथ एक और भाषा सीखनी चाहिए, एक और भाषा सीखने से अनेकता में शक्ति को बल मिलेगा। भारत की अर्थव्यवस्था लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है, हमारा वर्तमान का युवा बल आर्थिक विकास में लाभ ला सकता है। यह युवा जनसंख्या तभी लाभदायक होगी जब यह अनुशासन और कौशल से युक्त होगी, इसलिए वर्तमान में यह बहुत ही आवश्यक है कि भारतीय युवाओं में राष्ट्रवादी भावना को उत्पन्न किया जाए। इस भावना को जागृत करने में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महत्वपूर्ण प्रयास कर रही।

जीवन में संघर्ष और दृढ़ता के साथ आंदोलन अभाविप से सीखा: देवेन्द्र फडणवीस

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऐसा संगठन है जो हमारे विद्यार्थियों को एक नई दिशा देता है। अभाविप के कश्मीर आंदोलन ने मेरे जीवन को नया मोड़ दिया। जीवन में संघर्ष और दृढ़ता के साथ आंदोलन मैंने अभाविप से सीखा, मुझमें नेतृत्व के गुणों का विकास अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कारण हो पाया। अभाविप ऐसा फोरम है जहां सामान्य से सामान्य युवा अभाविप की कार्यपद्धति द्वारा टीम वर्किंग सीखता है, उसमें नेतृत्व गुण का विकास होता है और वह क्षमतावान बनता है। स्वतंत्रता के बाद मैकाले की मानसिकता वालों ने भारत के स्वर्णिम इतिहास को दबाने का प्रयास किया, भारत के वास्तविक इतिहास से हमें दूर रखा गया। विज्ञान ने बताया है कि भारत की सभ्यता सबसे प्राचीन है। हमें सही इतिहास  लोगों के सामने लाना होगा जो हमें तेजस्विता देने वाला हो,ऐसी शुरुआत हो भी चुकी है। आज हम जिस सस्टेनेबिलिटी की बात करते हैं, वह भारतीय सभ्यता में प्राचीन काल से ही रही है और इसी सस्टेनेबिलिटी ने भारतीय सभ्यता को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।हमारा डेमोग्राफिक डिविडेंड भारत को विकसित करने में सहायक हो सकता है। भारत में एक विचारधारा ऐसी है जो युवाओं की मानसिकता में वायरस छोड़ने का कार्य कर रही-बंदूक से लड़ने वाले माओवादी कम हुए हैं लेकिन वैचारिक माओवादी हमारे शैक्षणिक परिसरों में घुस रहे हैं, उसके विरूद्ध एकजुट होना होगा। भारत को विश्वगुरु बनाना है,तो समाज और राष्ट्र का विचार करने वाले युवाओं को आगे बढ़कर नेतृत्व करना होगा‌।

मैकाले की शिक्षा का उद्देश्य भारत की मूल चेतना पर प्रहार करना था : डॉ. राजशरण शाही

अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजशरण शाही ने कहा कि मैकाले की शिक्षा का उद्देश्य भारत की मूल चेतना पर प्रहार करना था। मैकाले को पता था कि इस राष्ट्र की चेतना पर प्रहार किए बिना यहां पर अंग्रेजी शिक्षा को स्थापित नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि जब दुनिया में शिक्षा नहीं थी उस समय भारत में नालंदा, तक्षशिला, विक्रमशिला जैसे विश्वविद्यालय थे। मैकाले ने योजनाबद्ध तरीके से हमारी शिक्षा पद्धति को खत्म करने का प्रयास किए।

अभाविप अध्यक्ष ने कहा कि भारत में शिक्षा जीवन एवं राष्ट्र केंद्रित थी। अभाविप ने अपने 75 वर्षों की ध्येय यात्रा में भारत की शिक्षा परंपरा को आगे बढ़ाने का काम किया है। अभाविप की पूरी यात्रा रचनात्मकता की यात्रा है।

स्वतंत्रता के बाद जो संकल्प अधूरे रह गए उस संकल्प को पूरा करने की शक्ति का नाम है विद्यार्थी परिषद : याज्ञवल्क्य शुक्ल

अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि,” पुणे प्राचीन संस्कृति से लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की गाथा समेटे है। पुणे भारत के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा है। स्वतंत्रता के बाद जो संकल्प अधूरे रह गए उस संकल्प को पूरा करने की शक्ति का नाम विद्यार्थी परिषद है। अखिल भारतीय विद्यार्थी युवाओं की वास्तविक आवाज है, अभाविप के कार्यकर्ताओं ने अपने विभिन्न कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश दिया है और विविध क्षेत्रों में युवाओं ने समाज की विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए प्रेरणादायक काम किया है।

Tags: #ABVPNECPUNEabvp
No Result
View All Result

Archives

Recent Posts

  • Congress has rewritten the definition of nationalism by calling Umar Khalid a nationalist; had it been in power, it would have given Padma Shri to Sharjeel Imam and Umar Khalid: ABVP
  • सत्य निकेतन पर रीलबाजी के बाद अब छात्रावास निर्माण पर सवाल, कांग्रेस-एनएसयूआई पर बरसी अभाविप
  • अभाविप का तेज हुआ चुनावी अभियान, 1973 से विद्यार्थियों के विश्वास का केंद्र
  • ABVP welcomes Delhi Government’s decision to construct hostels for 10,000 students
  • जमीन पर विद्यार्थियों के बीच अभाविप, सोशल मीडिया के सहारे भ्रम फैला रही एनएसयूआई : अभाविप

rashtriya chhatrashakti

About ChhatraShakti

  • About Us
  • संपादक मंडल
  • राष्ट्रीय अधिवेशन
  • कवर स्टोरी
  • प्रस्ताव
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो

Our Work

  • Girls
  • State University Works
  • Central University Works
  • Private University Work

आयाम

  • Think India
  • WOSY
  • Jignasa
  • SHODH
  • SFS
  • Student Experience Interstate Living (SEIL)
  • FarmVision
  • MediVision
  • Student for Development (SFD)
  • AgriVision

ABVP विशेष

  • आंदोलनात्मक
  • प्रतिनिधित्वात्मक
  • रचनात्मक
  • संगठनात्मक
  • सृजनात्मक

अभाविप सार

  • ABVP
  • ABVP Voice
  • अभाविप
  • DUSU
  • JNU
  • RSS
  • विद्यार्थी परिषद

Privacy Policy | Terms & Conditions

Copyright © 2025 Chhatrashakti. All Rights Reserved.

Connect with us:

Facebook X-twitter Instagram Youtube
No Result
View All Result
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो

© 2025 Chhatra Shakti| All Rights Reserved.