Monday, September 28, 2026
No Result
View All Result
Rashtriya Chhatra Shakti
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो
Rashtriya Chhatra Shakti
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो
No Result
View All Result
Rashtriya Chhatra Shakti
No Result
View All Result
Home आंदोलनात्मक

आयुष इंटर्नशिप विद्यार्थियों के स्टाइपेंड में समान वृद्धि की मांग, अभाविप ने निकाला मार्च, बनाई मानव शृंखला

अजीत कुमार सिंह by
September 26, 2026
in आंदोलनात्मक, आयाम विशेष, खबर
आयुष इंटर्नशिप विद्यार्थियों के स्टाइपेंड में समान वृद्धि की मांग, अभाविप ने निकाला मार्च, बनाई मानव शृंखला

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जबलपुर महानगर द्वारा शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, गौरीघाट के बैचलर ऑफ आयुर्वेद मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएएमएस) इंटर्नशिप विद्यार्थियों के स्टाइपेंड में वृद्धि तथा सभी आयुष विद्यार्थियों के इंटर्नशिप स्टाइपेंड में बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (एमबीबीएस) इंटर्नशिप विद्यार्थियों के समान वृद्धि की मांग को लेकर मंगलवार (22 सितंबर, 2026) को मार्च एवं मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया।

अभाविप के नेतृत्व में 300 से अधिक बीएएमएस विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल हुए। मार्च जबलपुर आयुर्वेद महाविद्यालय, गौरीघाट से झंडा चौक तक निकाला गया। झंडा चौक पहुंचकर विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर आयुष इंटर्नशिप विद्यार्थियों के स्टाइपेंड में व्याप्त असमानता की ओर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्टाइपेंड में समान वृद्धि की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांग रखी।

अभाविप के प्रांत मंत्री सुव्रत बाझल ने कहा, “आयुष इंटर्नशिप विद्यार्थी अपनी अनिवार्य इंटर्नशिप के दौरान अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों की देखभाल से सीधे जुड़े रहते हैं। उनके कार्य घंटे, क्लिनिकल प्रशिक्षण और जिम्मेदारियों को देखते हुए आर्थिक असमानता उचित नहीं है। विद्यार्थी परिषद की मांग स्पष्ट है—समान कार्य के लिए समान सम्मान और समान स्टाइपेंड वृद्धि। यह मांग केवल बीएएमएस तक सीमित नहीं, बल्कि सभी आयुष विद्यार्थियों के इंटर्नशिप स्टाइपेंड में समान वृद्धि के लिए है।”

जिज्ञासा आयाम के प्रांत संयोजक अमित सिंह ने कहा कि शासन को आयुष इंटर्नशिप विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की तत्काल समीक्षा कर उसमें वृद्धि करते हुए एमबीबीएस इंटर्नशिप विद्यार्थियों के समान स्तर पर लाने की दिशा में आवश्यक निर्णय लेना चाहिए। एक वर्ष की अनिवार्य इंटर्नशिप केवल औपचारिक प्रशिक्षण नहीं, बल्कि चिकित्सा शिक्षा का महत्वपूर्ण क्लिनिकल चरण है। इस दौरान विद्यार्थी बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी), आंतरिक रोगी विभाग (आईपीडी), हॉस्पिटल राउंड, मरीजों की देखभाल, क्लिनिकल ट्रेनिंग, जांच एवं उपचार संबंधी गतिविधियों में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। भारतीय चिकित्सा प्रणाली के लिए राष्ट्रीय आयोग (एनसीआईएसएम) के आधिकारिक मूल्यांकन ढांचे (असेसमेंट फ्रेमवर्क) में इंटर्नशिप विद्यार्थियों को दिए जाने वाले स्टाइपेंड को संस्थानों के मूल्यांकन का एक निर्धारित पैरामीटर माना गया है।

अभाविप जबलपुर महानगर मंत्री आर्यन पुंज ने कहा, “यदि हमारी मांगें स्वीकार नहीं की गईं, तो हम इस आंदोलन को आगे एक बड़े स्वरूप में करेंगे और मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन देंगे। अभाविप विद्यार्थियों की इस मांग को लेकर आगे भी आवाज उठाती रहेगी।”

विद्यार्थियों ने कहा कि सभी आयुष पद्धतियों के इंटर्नशिप विद्यार्थी नियमित क्लिनिकल प्रशिक्षण एवं मरीजों की सेवा से जुड़े रहते हैं। इसके बावजूद उन्हें एमबीबीएस इंटर्नशिप विद्यार्थियों के समान स्टाइपेंड नहीं मिलना असमानता का विषय है।

कार्यक्रम में प्रदर्शित बैनर के अनुसार बीएएमएस इंटर्नशिप विद्यार्थियों को ₹9,383 प्रतिमाह, जबकि एमबीबीएस इंटर्नशिप विद्यार्थियों को ₹21,500 प्रतिमाह स्टाइपेंड प्राप्त हो रहा है। विद्यार्थियों ने इस अंतर को समाप्त कर सभी आयुष इंटर्नशिप विद्यार्थियों के स्टाइपेंड में एमबीबीएस इंटर्नशिप विद्यार्थियों के समान वृद्धि करने तथा भविष्य में भी समय-समय पर समान रूप से वृद्धि किए जाने की मांग की। कार्यक्रम में बीएएमएस इंटर्नशिप विद्यार्थियों सहित अभाविप के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: abvpabvp mahakaushalAYUSHBAMSMBBS
No Result
View All Result

Archives

Recent Posts

  • विमेन सेफ्टी मार्च को अभाविप-नीत डूसू का पूर्ण समर्थन
  • सेज विश्वविद्यालय के छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता पर सवाल, छात्रों के समर्थन में उतरी अभाविप
  • Environment, Sustainability and Youth Action Take Centre Stage at State Environment Conclave 3.0 in Manipur
  • आयुष इंटर्नशिप विद्यार्थियों के स्टाइपेंड में समान वृद्धि की मांग, अभाविप ने निकाला मार्च, बनाई मानव शृंखला
  • जमुई की शर्मनाक घटना के विरोध में अभाविप का प्रतिरोध मार्च, दोषियों को कठोरतम सजा की मांग

rashtriya chhatrashakti

About ChhatraShakti

  • About Us
  • संपादक मंडल
  • राष्ट्रीय अधिवेशन
  • कवर स्टोरी
  • प्रस्ताव
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो

Our Work

  • Girls
  • State University Works
  • Central University Works
  • Private University Work

आयाम

  • Think India
  • WOSY
  • Jignasa
  • SHODH
  • SFS
  • Student Experience Interstate Living (SEIL)
  • FarmVision
  • MediVision
  • Student for Development (SFD)
  • AgriVision

ABVP विशेष

  • आंदोलनात्मक
  • प्रतिनिधित्वात्मक
  • रचनात्मक
  • संगठनात्मक
  • सृजनात्मक

अभाविप सार

  • ABVP
  • ABVP Voice
  • अभाविप
  • DUSU
  • JNU
  • RSS
  • विद्यार्थी परिषद

Privacy Policy | Terms & Conditions

Copyright © 2025 Chhatrashakti. All Rights Reserved.

Connect with us:

Facebook X-twitter Instagram Youtube
No Result
View All Result
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो

© 2025 Chhatra Shakti| All Rights Reserved.