Friday, September 12, 2025
No Result
View All Result
Rashtriya Chhatra Shakti
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो
Rashtriya Chhatra Shakti
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो
No Result
View All Result
Rashtriya Chhatra Shakti
No Result
View All Result
Home संपादकीय

छात्रशक्ति अगस्त 2019

राष्ट्रीय छात्रशक्ति by
August 21, 2019
in संपादकीय

एक कुहासा मिट गया है। अनुच्छेद 370 का जो लौह आवरण जम्मू कश्मीर को घेरे था वह अब नहीं रहा। जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, अब यह बार-बार नहीं दोहराना होगा। कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है, अब यह ऐसा सच है जिस पर कोई किन्तु-परंतु नहीं। यह नया भारत है जहाँ एक देश में एक विधान है, एक प्रधान है और एक ही निशान है।

11 सितम्बर 1990। जहाँ हुए बलिदान मुखर्जी, वह कश्मीर हमारा है के नारे लगाते हुए परिषद के कार्यकर्ताओं की टोलियाँ देश भर से कश्मीर की ओर बढ़ रही थीँ। श्रीनगर के जिस लाल चौक पर आतंकवादियों और अलगाववादियों ने तिरंगे का अपमान किया था, उसी लाल चौक पर तिरंगा फहराने की घोषणा अभाविप ने की थी। आतंकवाद चरम पर था। उसे चुनौती देने के लिये हजारों निहत्थे नौजवान परिषद के नेतृत्व में चल पड़े थे। मन में विस्थापितों की पीड़ा आंखों से फूटती चिंगारियां। बलिदानी भाव से मिल कर युवा आक्रोष एक ऐसे भाव का सृजन कर रहा था जो अभूतपूर्व था। पहले कभी अनुभव नहीं किया गया था।

कितने सम्मेलन, कितने प्रस्ताव, कितने आंदोलन, कितने कार्यक्रम। गिनती नहीं। जनजागरण के नये-नये प्रयोग। गाँव-गाँव, गली-गली जम्मू कश्मीर की पीड़ा को गाते, अलख जगाते परिषद कार्यकर्ता पीढ़ी-दर-पीढ़ी जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय एकात्मता का ताना-बाना बुनते रहे। धुर दक्षिण हो या पूर्वोत्तर, परिषद कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर देखे बिना भी जम्मू कश्मीर को अपनी सांसों में अनुभव किया है।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में 1999 में आयोजित एक सभा में मुख्य वक्ता से पूछा गया कि अनुच्छेद 370 कब और कैसे हटेगा। वक्ता ने उत्तर दिया – लोकतंत्र में जरूरी होता है बहुमत। जिस दिन देश की जनता हमें बहुमत देगी, हम आगे बढ़ेंगे। निर्णय लेने के लिये हौंसला चाहिये, वह हम में है। कलम की नोंक और एक बूँद स्याही से हम यह फैसला लिख देंगे। यह एक संकल्प था जो राष्ट्रीय विचार के साथ खड़े हर कार्यकर्ता ने अपने मन में संजो रखा था। न जाने कितने लोगों के जीवन की साध थी कि जम्मू कश्मीर का अलगाव दूर हो और वह सच्चे अर्थों में भारत बन जाये।

और अचानक, समाचार मिला कि अनुच्छेद 370 हट गया है और साथ ही उसकी आड़ में लगे सारे प्रतिबंध भी। अकल्पनीय खुशी के चलते पुराने कार्यकर्ताओं की आंखों में आंसू छलक आये। स्व. सुषमा स्वराज जी द्वारा अपने निधन से पूर्व किया गया ट्वीट उस भाव को व्यक्त करता है।

लाखों कार्यकर्ताओं ने न केवल इस दिन का सपना देखा था बल्कि इसे पूरा करने के लिये अपना पसीना और खून भी बहाया था। आज का दिन उनके योगदान को स्मरण करने का दिन है। राष्ट्रीय एकात्मता को पूरा करने के लिये जम्मू कश्मीर को नये सिरे से गढ़ने के संकल्प का दिन है। मुख्य धारा से दशकों तक कटे रहे वहां के निवासियों को ह्रदय से लगाने का दिन है। इस निर्णय से उपजे राष्ट्रीयता के ज्वार को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने के अभियान का दिन है।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामना सहित,

संपादक

No Result
View All Result

Archives

Recent Posts

  • शैक्षिक भ्रष्टाचार एवं लाठीचार्ज के विरोध में अभाविप द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में निकाली गई “मशाल यात्रा”
  • ABVP’s Probable Candidates Intensify Campaign for DUSU Elections, Engage with Students in North and South Campus Hostels
  • Swayamsiddha 2025 : More than 600 female students felicitated for their exceptional achievements in various fields
  • ABVP’s long struggle results in cancellation of ₹1 lakh bond requirement for contesting DUSU elections
  • राज्य विश्वविद्यालय विधेयक को अभाविप ने बताया असंवैधानिक, पारित विधेयक के विरुद्ध राज्यव्यापी प्रदर्शन

rashtriya chhatrashakti

About ChhatraShakti

  • About Us
  • संपादक मंडल
  • राष्ट्रीय अधिवेशन
  • कवर स्टोरी
  • प्रस्ताव
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो

Our Work

  • Girls
  • State University Works
  • Central University Works
  • Private University Work

आयाम

  • Think India
  • WOSY
  • Jignasa
  • SHODH
  • SFS
  • Student Experience Interstate Living (SEIL)
  • FarmVision
  • MediVision
  • Student for Development (SFD)
  • AgriVision

ABVP विशेष

  • आंदोलनात्मक
  • प्रतिनिधित्वात्मक
  • रचनात्मक
  • संगठनात्मक
  • सृजनात्मक

अभाविप सार

  • ABVP
  • ABVP Voice
  • अभाविप
  • DUSU
  • JNU
  • RSS
  • विद्यार्थी परिषद

Privacy Policy | Terms & Conditions

Copyright © 2025 Chhatrashakti. All Rights Reserved.

Connect with us:

Facebook X-twitter Instagram Youtube
No Result
View All Result
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो

© 2025 Chhatra Shakti| All Rights Reserved.