Saturday, September 19, 2026
No Result
View All Result
Rashtriya Chhatra Shakti
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो
Rashtriya Chhatra Shakti
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो
No Result
View All Result
Rashtriya Chhatra Shakti
No Result
View All Result
Home खबर

मेधा को मिली उड़ान, अभाविप ने दी दिल्ली विवि के छात्रों को छात्रवृत्ति

राष्ट्रीय छात्रशक्ति by छात्रशक्ति डेस्क
March 13, 2026
in खबर
मेधा को मिली उड़ान, अभाविप ने दी दिल्ली विवि के छात्रों को छात्रवृत्ति

दिल्ली : शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दिल्ली प्रांत द्वारा पसरीचा छात्रवृत्ति वितरण समारोह के 15वें संस्करण का आयोजन हंसराज महाविद्यालय के लाइब्रेरी ऑडिटोरियम में किया गया। छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय विधार्थी परिषद, छात्र कल्याण न्यास तथा विद्यार्थी निधि के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज किशोर तिवारी, विशिष्ट अतिथि के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग की निदेशक तथा पसरीचा ट्रस्ट की ट्रस्टी प्रा. पायल मागो तथा छात्र कल्याण न्यास की ट्रस्टी प्रा. मनु शर्मा कटारिया उपस्थित थे। ज्ञात हो कि आर्थिक रूप से जो छात्र सक्षम नहीं है, उनकी मेधा को उड़ान देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समाजसेवी स्वर्गीय प्रेमलाल पसरीचा जी की स्मृति में वर्ष 2010 से लगातार हर वर्ष छात्रवृत्ति के रूप में एक प्रोत्साहन राशि देती है।

छात्रवृत्ति वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अभाविप राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज किशोर तिवारी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा से छात्रों के सर्वांगीण विकास और शिक्षा के प्रसार के लिए कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे भविष्य में राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। वहीं पसरीचा ट्रस्ट की ट्रस्टी प्रा. पायल मागो ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पसरीचा ट्रस्ट की ओर से आज छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य आर्थिक रूप से जरूरतमंद तथा मेधावी छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहयोग देना है। पिछले कई वर्षों से यह छात्रवृत्ति विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। विद्यार्थी कल्याण न्यास की ट्रस्टी प्रा. मनु शर्मा कटारिया ने कहा कि छात्र कल्याण न्यास छात्रों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने एवं शिक्षा में भारतीयता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर सक्रिय है। इस प्रोत्साहन राशि का उपयोग लाभार्थी छात्र अपनी पुस्तके खरीदने के लिए करेंगे जिससे समाज मे सुदृढता आएगी।

Tags: abvp
No Result
View All Result

Archives

Recent Posts

  • #DUSUElection : अभाविप ने एनएसयूआई पर लगाया फर्जी वोटिंग का आरोप, एक छात्रा हिरासत में
  • #DUSUElection : अभाविप का 4-0 का दावा, चारों सीटों पर जीत का विश्वास
  • #DUSUElection : अभाविप कार्यकर्ताओं के निवास पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के हमले का आरोप, पकड़े गए एक हमलावर पुलिस के गिरफ्त में
  • Congress has rewritten the definition of nationalism by calling Umar Khalid a nationalist; had it been in power, it would have given Padma Shri to Sharjeel Imam and Umar Khalid: ABVP
  • सत्य निकेतन पर रीलबाजी के बाद अब छात्रावास निर्माण पर सवाल, कांग्रेस-एनएसयूआई पर बरसी अभाविप

rashtriya chhatrashakti

About ChhatraShakti

  • About Us
  • संपादक मंडल
  • राष्ट्रीय अधिवेशन
  • कवर स्टोरी
  • प्रस्ताव
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो

Our Work

  • Girls
  • State University Works
  • Central University Works
  • Private University Work

आयाम

  • Think India
  • WOSY
  • Jignasa
  • SHODH
  • SFS
  • Student Experience Interstate Living (SEIL)
  • FarmVision
  • MediVision
  • Student for Development (SFD)
  • AgriVision

ABVP विशेष

  • आंदोलनात्मक
  • प्रतिनिधित्वात्मक
  • रचनात्मक
  • संगठनात्मक
  • सृजनात्मक

अभाविप सार

  • ABVP
  • ABVP Voice
  • अभाविप
  • DUSU
  • JNU
  • RSS
  • विद्यार्थी परिषद

Privacy Policy | Terms & Conditions

Copyright © 2025 Chhatrashakti. All Rights Reserved.

Connect with us:

Facebook X-twitter Instagram Youtube
No Result
View All Result
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो

© 2025 Chhatra Shakti| All Rights Reserved.