देहरादून । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 71 वें राष्ट्रीय अधिवेशन के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक का शुभारंभ किया गया। बैठक का आयोजन देहरादून में अस्थाई रूप से बसाए गए भगवान बिरसा मुंडा नगर में किया गया, जिसमें अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रा. राजशरण शाही, राष्ट्रीय महामंत्री डा. वीरेंद्र सिंह सोलंकी एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने मां सरस्वती, स्वामी विवेकानंद एवं महारानी अब्बक्का की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। बैठक में देशभर से आए प्रतिनिधियों ने एक साथ सामूहिक वंदे मातरम का गान भी किया।
अभाविप राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रा. राजशरण शाही ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को जानना है तो स्वामी विवेकानंद जी को पढ़ें। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान सुशासन, लोक कल्याण, समाजिक समरसता का प्रतिमान है। विद्यार्थी परिषद व्यक्ति निर्माण से समाज निर्माण, समाज निर्माण से राष्ट्रीयपुनर्निमार्ण को साकार करने हेतू तत्पर है। वहीं राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने काह कि विद्यार्थी परिषद की सदस्यता का जो कीर्तिमान है उसे तोड़ना मुश्किल है। अगर इस कीर्तिमान को कोई तोड़ सकता है तो वह स्वयं विद्यार्थी परिषद है। अभाविप की इस राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक में देश के 46 प्रांतों से 468 प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया है।
