नई दिल्ली:दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के दौरान लॉ सेंटर-2 (LC-2) की मॉर्निंग शिफ्ट में फर्जी वोटिंग को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) पर चुनावी निष्पक्षता को प्रभावित करने का गंभीर आरोप लगाया है।फर्जी आई कार्ड के साथ पकड़ी गई छात्रा मतदान प्रक्रिया के दौरान सुरक्षाबलों ने एक छात्रा को फर्जी आई कार्ड के जरिए वोट डालने की कोशिश करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। सुरक्षाबलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छात्रा को हिरासत में ले लिया है और उसके पास से फर्जी पहचान पत्र बरामद किया है।100 से अधिक फर्जी आई कार्ड बनाने का दावा अभाविप के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में छात्रा ने स्वीकार किया है कि वह एनएसयूआई से जुड़ी हुई है। संगठन का दावा है कि छात्रा ने चुनाव को प्रभावित करने के लिए एनएसयूआई द्वारा 100 से अधिक फर्जी आई कार्ड तैयार किए जाने की बात भी कबूली है। एबीवीपी ने इसे मतदान की निष्पक्षता पर एक गंभीर प्रहार बताया है।निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग। इस घटना के बाद अभाविप ने विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि फर्जी आई कार्ड बनाने के इस रैकेट में शामिल सभी लोगों और छात्र संगठन के पदाधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
