Wednesday, November 4, 2026
No Result
View All Result
Rashtriya Chhatra Shakti
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो
Rashtriya Chhatra Shakti
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो
No Result
View All Result
Rashtriya Chhatra Shakti
No Result
View All Result
Home खबर

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र बचाओ’ आह्वान पर रांची में छात्र गर्जना मार्च, हजारों विद्यार्थियों ने किया लोकतंत्र की रक्षा का उद्घोष

Chhatrashakti Desk by chhatrashakti Desk
November 3, 2026
in खबर
'Stop Anarchy, Save Democracy'

रांची। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र बचाओ’ आह्वान पर मंगलवार को झारखंड की राजधानी रांची में विशाल छात्र गर्जना मार्च का आयोजन किया गया। मोराबादी में आयोजित जनसभा में हजारों विद्यार्थियों एवं अभाविप कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने के प्रयासों के विरुद्ध एकजुटता का संदेश दिया। जनसभा के पश्चात कार्यकर्ताओं ने अल्बर्ट एक्का चौक तक मार्च निकाला, जहाँ रैली का समापन हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से , जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व संयुक्त सचिव वैभव मीणा, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य सुश्री दिशा दित्या, प्रांत मंत्री प्रकाश टूटी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल मेहता उपस्थित रहे।

अभाविप ने कहा कि भारत लोकतंत्र है, भीड़तंत्र नहीं। सरकारें जनता के मतों से बनती और बदलती हैं, सड़क पर शक्ति प्रदर्शन से नहीं। बांग्लादेश और नेपाल के राजनीतिक घटनाक्रमों से प्रेरित होकर भारत में सत्ता परिवर्तन की अराजक राजनीति स्वीकार्य नहीं है। बाहरी ताकतों और डीप स्टेट की भूमिका से जुड़े सवालों के बीच यह स्पष्ट है कि भारत की राजनीतिक दिशा का निर्धारण भारतीय नागरिक ही करेंगे। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) एक नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया है और इसमें गड़बड़ी के आरोप प्रमाणों के साथ संवैधानिक मंचों पर उठाए जाने चाहिए। केरल, पंजाब और तमिलनाडु सहित विभिन्न राज्यों में SIR को लेकर राजनीतिक दलों के अलग-अलग रुख उनके दोहरे मापदंडों पर सवाल खड़े करते हैं। संस्थाओं पर दबाव बनाने और राजनीतिक प्रदर्शनों से विद्यार्थियों, व्यापारियों तथा आम नागरिकों के दैनिक जीवन में व्यवधान उत्पन्न करना अनुचित है।

'Stop Anarchy, Save Democracy'

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व संयुक्त सचिव वैभव मीणा ने कहा, “भारत का लोकतंत्र जनता के विश्वास, मताधिकार और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता पर आधारित है। देश में सत्ता परिवर्तन का अधिकार केवल जनता के पास है, जो अपने मताधिकार के माध्यम से सरकारों को चुनती और बदलती है। कम्युनिस्ट विचारधारा और कांग्रेस के नेताओं को लोकतंत्र की चिंता तभी क्यों सताने लगती है, जब मतदाता सूची को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की प्रक्रिया शुरू होती है? SIR का उद्देश्य किसी योग्य मतदाता का अधिकार छीनना नहीं, बल्कि मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाना है। अगर किसी राजनीतिक दल को प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी दिखाई देती है तो उसे तथ्यों और प्रमाणों के साथ अपनी बात रखनी चाहिए, न कि जनता के बीच भ्रम पैदा करना चाहिए।

लोकतंत्र में हर योग्य नागरिक का वोट सुरक्षित रहना चाहिए और मतदाता सूची में पारदर्शिता भी जरूरी है। सवाल राजनीति का नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की विश्वसनीयता का है।”लोकतंत्र में राजनीतिक असहमति का स्वागत है, लेकिन भीड़ के दबाव, अराजकता और संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाकर सत्ता परिवर्तन का प्रयास स्वीकार्य नहीं है। यदि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता है, तो उसके लिए प्रमाण प्रस्तुत करते हुए संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जाना चाहिए। निर्वाचन आयोग और सर्वोच्च न्यायालय जैसी संस्थाओं की विश्वसनीयता पर राजनीतिक स्वार्थों के लिए सवाल उठाना तथा उन्हें दबाव में लाने का प्रयास लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध है। बांग्लादेश और नेपाल के घटनाक्रमों से प्रेरित होकर भारत में भी अराजकता के माध्यम से सत्ता परिवर्तन की कल्पना करने वालों को समझना चाहिए कि भारत का लोकतंत्र मजबूत है और यहां सरकारों का भविष्य जनता तय करती है।

दिल्ली विश्वविद्यालय, उत्तराखंड, केरल और ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में अभाविप को मिली सफलता इस बात का प्रमाण है कि विद्यार्थी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास रखते हैं और राष्ट्र प्रथम की विचारधारा के साथ खड़े हैं। पटना में आयोजित छात्र गर्जना मार्च में विद्यार्थियों की व्यापक सहभागिता लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अभाविप देश के युवाओं से आह्वान करती है कि वे संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित की रक्षा के लिए सजग रहें तथा अराजकता और भीड़तंत्र की राजनीति का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करें।”

अभाविप झारखंड प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी ने कहा, “भारत की युवा शक्ति की जड़ें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सभ्यतागत चेतना और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध में हैं। बांग्लादेश और नेपाल के घटनाक्रमों को भारत की परिस्थितियों पर लागू करने का प्रयास भारतीय समाज की विशिष्टता और सांस्कृतिक चेतना को नजरअंदाज करना है। भारत का युवा अपनी सांस्कृतिक पहचान पर गर्व करता है और देश की समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक, रचनात्मक एवं लोकतांत्रिक मार्ग में विश्वास रखता है। रांची में छात्र गर्जना मार्च के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह स्पष्ट किया है कि भारतीय युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और देश की सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करने में लगेगी। अभाविप का मानना है कि युवाओं की भूमिका केवल परिस्थितियों पर प्रतिक्रिया देने तक सीमित नहीं, बल्कि अपने विचार, आचरण और सक्रिय सहभागिता से राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने में भी है।”

केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य दिशा दित्या ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा जिस प्रकार भ्रम और नकारात्मकता का माहौल बनाया जा रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। मतदाता सूची का शुद्धिकरण एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो तथा अयोग्य और फर्जी प्रविष्टियों को हटाया जा सके।  लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदाता सूची से ही सुनिश्चित होती है।

Tags: ABVP NewsABVP News 2026abvp ranchi abvpABVP Ranchi RallyABVP Student RallyStop Anarchy Embrace Democracy
No Result
View All Result

Archives

Recent Posts

  • Delhi witnesses a ‘Mahakumbh’ of student power as over 15,000 students unite for ‘Stop Anarchy, Embrace Democracy’
  • अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र बचाओ’ आह्वान पर रांची में छात्र गर्जना मार्च, हजारों विद्यार्थियों ने किया लोकतंत्र की रक्षा का उद्घोष
  • अभाविप के ‘अराजकता छोड़ो, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर लखनऊ में छात्र हुंकार रैली, हजारों विद्यार्थियों ने किया लोकतंत्र की रक्षा का उद्घोष
  • भुवनेश्वर: छात्रसंघ चुनावों में अभाविप ने लहराया जीत का परचम
  • अभाविप के ‘स्टॉप एनार्की, एम्ब्रेस डेमोक्रेसी’ आह्वान पर देशव्यापी प्रदर्शन, कांग्रेस-लेफ्ट की अराजकता और सत्ता परिवर्तन की राजनीति का विरोध

rashtriya chhatrashakti

About ChhatraShakti

  • About Us
  • संपादक मंडल
  • राष्ट्रीय अधिवेशन
  • कवर स्टोरी
  • प्रस्ताव
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो

Our Work

  • Girls
  • State University Works
  • Central University Works
  • Private University Work

आयाम

  • Think India
  • WOSY
  • Jignasa
  • SHODH
  • SFS
  • Student Experience Interstate Living (SEIL)
  • FarmVision
  • MediVision
  • Student for Development (SFD)
  • AgriVision

ABVP विशेष

  • आंदोलनात्मक
  • प्रतिनिधित्वात्मक
  • रचनात्मक
  • संगठनात्मक
  • सृजनात्मक

अभाविप सार

  • ABVP
  • ABVP Voice
  • अभाविप
  • DUSU
  • JNU
  • RSS
  • विद्यार्थी परिषद

Privacy Policy | Terms & Conditions

Copyright © 2025 Chhatrashakti. All Rights Reserved.

Connect with us:

Facebook X-twitter Instagram Youtube
No Result
View All Result
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो

© 2025 Chhatra Shakti| All Rights Reserved.