Thursday, May 15, 2025
No Result
View All Result
Rashtriya Chhatra Shakti
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो
Rashtriya Chhatra Shakti
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो
No Result
View All Result
Rashtriya Chhatra Shakti
No Result
View All Result
Home खबर

राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए खोला शिक्षा का द्वार : धर्मेन्द्र प्रधान

अजीत कुमार सिंह by छात्रशक्ति डेस्क
November 27, 2022
in खबर
राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए खोला शिक्षा का द्वार : धर्मेन्द्र प्रधान

केंद्रीय शिक्षा,कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज रविवार को प्राध्यापक यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । अभाविप द्वारा दिए जाने वाला प्रतिष्ठित यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार, इस वर्ष महाराष्ट्र के बुलढ़ाणा जिले के युवा समाज सेवी नंद कुमार पालवे को दिया गया है। यह कार्यक्रम राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित किया गया जिसमें देश के सभी प्रांतों से अभाविप के सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

समारोह के मंच पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ युवा पुरस्कार से सम्मानित  नंद कुमार पालवे , अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजशरण शाही, राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, अभाविप की अखिल भारतीय छात्रा कार्य प्रमुख मनु कटारिया, अभाविप जयपुर प्रांत संगठन मंत्री अर्जुन तिवारी, रतन शर्मा उपस्थित रहे।

यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार से सम्मानित नंदकुमार पालवे ने कहा कि,”यह पुरस्कार प्राप्त करना मेरे लिए ‌सौभाग्य की बात है।‌ वर्तमान में सेवा क्षेत्र में युवाओं का आगे आना जरूरी है,जिनको कार्य करना है उन्हें सिर्फ मार्ग दिखाई देता है, जिन्हें काम नहीं करना वे सिर्फ बात‌ करते हैं। प्राध्यापक यशवंतराव केलकर जी ने अनेक युवाओं को प्रेरित किया। हम युवाओं को एक ऐसे भारत का निर्माण करना है जो समूचे विश्व का नेतृत्व करने वाला हो। वर्तमान समय में मनोरोगियों की संख्या कम हो इसलिए जरूरी है कि उनसे संवाद किया जाए,वक्ता से अधिक लोग श्रोता हों। सेवाभाव हमें बेहतर व्यक्ति बनाता है,सेवा को धन की नहीं बल्कि इच्छाशक्ति की आवश्यकता है।”

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि अभाविप कार्यकर्ता के रूप में मैं अपने छात्र जीवन के दौरान जयपुर में आयोजित हुए अधिवेशन में आया था, यहां पुनः आना मेरी उपलब्धि है। अभाविप का कार्यकर्ता एक तरह से विश्व के सबसे संवेदनशील विश्वविद्यालय का छात्र है, यहां का करिकुलम यशवंतराव केलकर जैसे दूरदर्शी व्यक्ति ने बनाया था। आज का समय ऐसा है जब लोग बस की बगल वाली सीट पर दूसरों को‌ जगह नहीं देना चाहते, ऐसे समय में यशवंतराव केलकर पुरस्कार से आज सम्मानित हो रहे नंदकुमार पालवे 200 से अधिक निराश्रितों तथा दिव्यांगों की सेवा कर रहे हैं, पालवे जी का उदाहरण प्रेरणादायी तथा अनुकरणीय है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन चुनौतीपूर्ण कार्य है, अभाविप जैसे जन संगठन को इसके क्रियान्वयन के लिए आगे आना चाहिए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने अधिक आयु के लोगों के लिए भी शिक्षा के द्वार खोले हैं, भारतीय भाषाओं को ज्ञान व‌ शिक्षा का माध्यम बनने के मार्ग पर प्रशस्त किया है, आज विभिन्न देशों के लोग भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। अभाविप सृजनशील तथा रचनाधर्मिता के गुण से युक्त संगठन है। अभाविप के कार्यकर्ताओं में व्यवस्था परिवर्तन का साहस है,आशा है मेधा शक्ति के साथ संवेदनशीलता से युक्त युवाशक्ति देश को बेहतरी के पथ पर ले जाएगी।

Tags: #68thABVPConfabvp
No Result
View All Result

Archives

Recent Posts

  • ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के ठिकानों पर हमला सराहनीय व वंदनीय: अभाविप
  • अभाविप ने ‘सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल’ में सहभागिता करने के लिए युवाओं-विद्यार्थियों को किया आह्वान
  • अभाविप नीत डूसू का संघर्ष लाया रंग,दिल्ली विश्वविद्यालय ने छात्रों को चौथे वर्ष में प्रवेश देने का लिया निर्णय
  • Another Suicide of a Nepali Student at KIIT is Deeply Distressing: ABVP
  • ABVP creates history in JNUSU Elections: Landslide victory in Joint Secretary post and secures 24 out of 46 councillor posts

rashtriya chhatrashakti

About ChhatraShakti

  • About Us
  • संपादक मंडल
  • राष्ट्रीय अधिवेशन
  • कवर स्टोरी
  • प्रस्ताव
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो

Our Work

  • Girls
  • State University Works
  • Central University Works
  • Private University Work

आयाम

  • Think India
  • WOSY
  • Jignasa
  • SHODH
  • SFS
  • Student Experience Interstate Living (SEIL)
  • FarmVision
  • MediVision
  • Student for Development (SFD)
  • AgriVision

ABVP विशेष

  • आंदोलनात्मक
  • प्रतिनिधित्वात्मक
  • रचनात्मक
  • संगठनात्मक
  • सृजनात्मक

अभाविप सार

  • ABVP
  • ABVP Voice
  • अभाविप
  • DUSU
  • JNU
  • RSS
  • विद्यार्थी परिषद

Privacy Policy | Terms & Conditions

Copyright © 2025 Chhatrashakti. All Rights Reserved.

Connect with us:

Facebook X-twitter Instagram Youtube
No Result
View All Result
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो

© 2025 Chhatra Shakti| All Rights Reserved.