Friday, May 9, 2025
No Result
View All Result
Rashtriya Chhatra Shakti
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो
Rashtriya Chhatra Shakti
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो
No Result
View All Result
Rashtriya Chhatra Shakti
No Result
View All Result
Home आंदोलनात्मक

भ्रष्ट व तानाशाह कुलपति के रवैए के कारण गोरखपुर विश्वविद्यालय में अराजक हुई स्थिति : अभाविप

अजीत कुमार सिंह by छात्रशक्ति डेस्क
July 22, 2023
in आंदोलनात्मक
व्यक्ति निर्माण की कार्यशाला विद्यार्थी परिषद

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपने जारी वक्तव्य में कहा है कि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर में छात्र-छात्राओं की समस्याओं के प्रति लगातार उदासीनता, विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि, परीक्षा-परिणामों में विलंब, अंकपत्र व प्रमाणपत्र जारी करने में देरी सहित विषयों के समाधान की मॉंग के लिए चल रहे छात्र आंदोलन के प्रति गोरखपुर विश्वविद्यालय कुलपति व प्रशासन की अराजक संवादहीनता व उदासीनता की स्थिति के कारण हुई हिंसा पर अभाविप गहरा क्षोभ व्यक्त करती है।

गोरखपुर विश्वविद्यालय में उपर्युक्त समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार लगभग प्रातः 11 बजे से शांतिपूर्ण आंदोलन चल रहा था, शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान लगभग दोपहर 03:30 बजे पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, इससे पूर्व विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा धरना कर रहे छात्रों से किसी भी प्रकार से संवाद करने का कोई प्रयास नहीं हुआ। कल शुक्रवार से पूर्व भी शांतिपूर्ण धरने हुए हैं- लोकतांत्रिक धरना प्रदर्शन छात्र आंदोलन का भाग है। प्रदर्शनस्थल पर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा लाठीचार्ज व गोरखपुर विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों द्वारा मारपीट करने के उपरांत स्थिति अराजक हुई। इस घटना के संबंध में वायरल वीडियो व तस्वीरें पुलिस के लाठीचार्ज के बाद की हैं। गोरखपुर विश्वविद्यालय घटना का पूरा सीसीटीवी फुटेज जारी करे,इससे पूरी घटना में गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन तथा उत्तर प्रदेश पुलिस की अलोकतांत्रिक व शर्मनाक भूमिका स्पष्ट हो जाएगी। गोरखपुर विश्वविद्यालय के भ्रष्टाचार आरोपी तानाशाह कुलपति की संवादहीनता व समस्याओं की अनदेखी के कारण उत्पन्न हुई स्थिति से पूरा गोरखपुर विश्वविद्यालय व्यथित है।

शैक्षणिक संस्थानों में प्रशासन व प्राध्यापकों में संवाद का गुण रहना चाहिए, जिससे सभी हितधारक अपनी बात स्वस्थ मानसिकता से कह सकें। गोरखपुर विश्वविद्यालय में उपर्युक्त उल्लेखित समस्याओं के समाधान की मॉंग को लेकर बीते डेढ़ सप्ताह से अधिक समय से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में विद्यार्थियों का आंदोलन चल रहा था, इस आंदोलन के पूर्व में कुलपति को संबोधित विभिन्न ज्ञापन भी दिए गए जिसका कोई भी जवाब और कार्रवाई गोरखपुर विवि प्रशासन द्वारा नहीं हुई। गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीती 13 जुलाई के प्रदर्शन में शामिल विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान से स्थिति ठीक करने के स्थान पर उन्हें लोकतांत्रिक प्रदर्शन करने के लिए निलंबित कर दिया गया। क्या  गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शन करना अपराध की श्रेणी में आता है?

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि शिक्षा संस्थान-संवाद, सहयोग, न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों का रचनात्मक केन्द्र हैं, सभी को बिना भेदभाव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सामाजिक प्रतिबद्धता की लक्ष्य पूर्ति का माध्यम है, पर  गोरखपुर विश्वविद्यालय में वर्तमान स्थिति ठीक विपरीत है। गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन की संवादहीनता, असहयोग, मनमानापन ,तानाशाही रवैए के कारण शुक्रवार को दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति उत्पन्न हुई। शुक्रवार की घटना के संदर्भ में यह जांच होनी चाहिए कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस ने क्यों लाठीचार्ज किया? प्रशासन की छात्रों के साथ संवादहीनता क्यों रही? घटना की पूरी सीसीटीवी फुटेज क्यों छिपाई जा रही है? गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासन के रवैए के कारण बनी नकारात्मक स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है।

 

Tags: abvpabvp goraksh prantddu university gorakhpur
No Result
View All Result

Archives

Recent Posts

  • ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के ठिकानों पर हमला सराहनीय व वंदनीय: अभाविप
  • अभाविप ने ‘सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल’ में सहभागिता करने के लिए युवाओं-विद्यार्थियों को किया आह्वान
  • अभाविप नीत डूसू का संघर्ष लाया रंग,दिल्ली विश्वविद्यालय ने छात्रों को चौथे वर्ष में प्रवेश देने का लिया निर्णय
  • Another Suicide of a Nepali Student at KIIT is Deeply Distressing: ABVP
  • ABVP creates history in JNUSU Elections: Landslide victory in Joint Secretary post and secures 24 out of 46 councillor posts

rashtriya chhatrashakti

About ChhatraShakti

  • About Us
  • संपादक मंडल
  • राष्ट्रीय अधिवेशन
  • कवर स्टोरी
  • प्रस्ताव
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो

Our Work

  • Girls
  • State University Works
  • Central University Works
  • Private University Work

आयाम

  • Think India
  • WOSY
  • Jignasa
  • SHODH
  • SFS
  • Student Experience Interstate Living (SEIL)
  • FarmVision
  • MediVision
  • Student for Development (SFD)
  • AgriVision

ABVP विशेष

  • आंदोलनात्मक
  • प्रतिनिधित्वात्मक
  • रचनात्मक
  • संगठनात्मक
  • सृजनात्मक

अभाविप सार

  • ABVP
  • ABVP Voice
  • अभाविप
  • DUSU
  • JNU
  • RSS
  • विद्यार्थी परिषद

Privacy Policy | Terms & Conditions

Copyright © 2025 Chhatrashakti. All Rights Reserved.

Connect with us:

Facebook X-twitter Instagram Youtube
No Result
View All Result
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो

© 2025 Chhatra Shakti| All Rights Reserved.