आपातकाल की विभीषिका के 50वीं बरसी पर मध्यभारत प्रांत के रायसेन में अभाविप कार्यकताओं ने मशाल यात्रा निकाली I मशाल यात्रा में अभाविप की राष्ट्रीय मंत्री शालिनी वर्मा उपस्थित रहीं। यात्रा के समापन पर अभाविप की राष्ट्रीय मंत्री शालिनी वर्मा ने कहा कि आंतरिक अशांति का बहाना बनाकर 25 जून 1975 की आधी रात को देश पर थोपे गए आपातकाल को 50 वर्ष आज पूरे गए हैं। भारत की जनता ने तब तानाशाही के विरुद्ध स्वतंत्रता की एक और लड़ाई लड़ी थी। उस समय वह लड़ाई अपने ही सत्तालोलुप नेताओं से थी। अब पिछले कुछ वर्षों से कुछ विपक्षी नेता अक्सर संविधान की प्रति हाथ में लेकर भाषण देते दिखाई दे रहे है। बात-बात पर संविधान की दुहाई देने का कम चल रहा है।