Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
Rashtriya Chhatra Shakti
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो
Rashtriya Chhatra Shakti
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो
No Result
View All Result
Rashtriya Chhatra Shakti
No Result
View All Result
Home खबर

रांची : अभाविप ने किया मुख्यमंत्री आवास का घेराव, दर्जनों छात्र गिरफ्तार

जवाबदेही की जगह विद्यार्थियों के आंदोलन को बलपूर्वक दबाने का प्रयास निंदनीय; संदिग्ध परीक्षाएं तत्काल रद्द कर परीक्षा व्यवस्था में संस्थागत सुधार करे झारखंड सरकार : अभाविप

Chhatrashakti Desk by छात्रशक्ति डेस्क
August 8, 2026
in खबर
रांची :  अभाविप ने किया मुख्यमंत्री आवास का घेराव, दर्जनों छात्र गिरफ्तार

रांची :  झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमतताओं को लेकर छात्रों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को अभाविप के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए विरोध मार्च निकाला गया। मार्च रांची स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर से शुरू हुआ। मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। बताया जाता है कि मार्च में शामिल दर्जनों छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने झारखंड में जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में व्याप्त अनियमितताओं के विरुद्ध शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे अभाविप कार्यकर्ताओं की पुलिस द्वारा बलपूर्वक गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को आयोजित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से मुख्यमंत्री आवास तक शांतिपूर्ण छात्र मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन ने बलपूर्वक कार्रवाई करते हुए अभाविप, झारखंड प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी, महानगर मंत्री तुषार दुबे, हर्ष यादव, पिंटू मुंडा, पुनीत एवं उज्ज्वल कुमार सहित दर्जनों छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। छात्रों की गिरफ्तारी पर अभाविप ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े गंभीर विषय पर जवाबदेही तय करने के बजाय सरकार एवं प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाने का प्रयास झारखंड सरकार के विद्यार्थी विरोधी चरित्र को पुनः उजागर करती है।

जानकारी हो कि, जेपीएससी एवं जेएसएससी की परीक्षाओं में अनियमितताओं से संबंधित समाचार सामने आने के बाद अभाविप ने सर्वप्रथम विद्यार्थियों के हित में राज्यपाल को विस्तृत ज्ञापन सौंपा था, विभिन्न शैक्षिक संस्थानों एवं नगरों में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था तथा राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किए थे। आज का छात्र मार्च भी इसी क्रम में आंदोलनरत विद्यार्थियों को अपना समर्थन देने तथा उनकी न्यायोचित मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए आयोजित किया गया था। यह मार्च पूर्णतः शांतिपूर्ण था और इसका उद्देश्य लोकतांत्रिक तरीके से विद्यार्थियों की आवाज सरकार तक पहुंचाना था।

सरकार आंदोलनरत विद्यार्थियों की बात सुने, जेपीएससी एवं जेएसएससी की जिन परीक्षाओं की निष्पक्षता संदिग्ध हो चुकी है, उन्हें तत्काल रद्द कर पारदर्शी एवं निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से पुनः आयोजित किया जाए। साथ ही, प्रश्नपत्र लीक एवं परीक्षा में अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए परीक्षा व्यवस्था में आवश्यक संस्थागत परिवर्तन करना भी सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े विषय पर केवल कार्रवाई का दिखावा करने के बजाय व्यवस्था में स्थायी सुधार सुनिश्चित करना आवश्यक है।

शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों की गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण : वीरेन्द्र सिंह सोलंकी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा कि जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताएँ केवल झारखंड के विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा विषय नहीं हैं, बल्कि यह देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता, पारदर्शिता और जवाबदेही से जुड़ा गंभीर प्रश्न है। प्रत्येक परिश्रमी विद्यार्थी को निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना सरकार और संबंधित परीक्षा संस्थाओं का दायित्व है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि विद्यार्थियों की न्यायोचित मांगों पर संवेदनशीलता और सार्थक संवाद स्थापित करने के बजाय शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों एवं अभाविप कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की गई। लोकतांत्रिक व्यवस्था में विद्यार्थियों की आवाज को बलपूर्वक दबाया नहीं जा सकता। अभाविप स्पष्ट रूप से मांग करती है कि संदिग्ध परीक्षाओं को तत्काल रद्द कर निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया से पुनः आयोजित किया जाए, अनियमितताओं की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो तथा परीक्षा एवं भर्ती व्यवस्था में आवश्यक संस्थागत सुधार किए जाएँ। पंजाब, कर्नाटक, झारखंड, बिहार एवं अन्य राज्यों में विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों को लेकर अभाविप का संघर्ष निरंतर जारी है। प्रत्येक परिश्रमी विद्यार्थी के भविष्य, निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था और शिक्षा एवं भर्ती तंत्र में पारदर्शिता के लिए अभाविप लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपना संघर्ष तब तक जारी रखेगी, जब तक विद्यार्थियों की न्यायोचित मांगों का समाधान नहीं हो जाता।

हजारों विद्यार्थियों के भविष्य पर खड़ा हुआ प्रश्नचिह्न : प्रकाश टूटी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, झारखंड के प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी ने कहा कि जेपीएससी एवं जेएसएससी की परीक्षाओं में अनियमितताओं के कारण हजारों विद्यार्थियों के भविष्य पर प्रश्नचिह्न खड़ा हुआ है। ऐसे समय में सरकार को विद्यार्थियों की बात सुनकर उनकी न्यायोचित मांगों का समाधान करना चाहिए, न कि शांतिपूर्ण आंदोलन को बलपूर्वक दबाने का प्रयास करना चाहिए। आज का छात्र मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण था, इसके बावजूद पुलिस द्वारा बल प्रयोग कर कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी करना अत्यंत निंदनीय है। सरकार जवाबदेही से बच नहीं सकती। विद्यार्थियों के भविष्य की रक्षा के लिए संदिग्ध परीक्षाओं को रद्द करना, दोषियों पर कठोर कार्रवाई करना और परीक्षा व्यवस्था में आवश्यक संस्थागत परिवर्तन करना ही इस पूरे प्रकरण का स्थायी समाधान है।

Tags: abvpJPSCJSSC
No Result
View All Result

Archives

Recent Posts

  • रांची : अभाविप ने किया मुख्यमंत्री आवास का घेराव, दर्जनों छात्र गिरफ्तार
  • रांची की घटना को आधार बनाकर आईसा द्वारा सस्ती लोकप्रियता एवं भ्रामक राजनीतिक नैरेटिव गढ़ने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण
  • ABVP Submits Memorandum to UGC Secretary Seeking Immediate Release of UGC NET June 2026 Answer Key and Results
  • पटना विवि लॉ प्रवेश परीक्षा 2026: सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र वायरल! अभाविप की मांग ‘सच सार्वजनिक करे प्रशासन’
  • ABVP Central Working Committee Meeting Concludes in Ernakulam

rashtriya chhatrashakti

About ChhatraShakti

  • About Us
  • संपादक मंडल
  • राष्ट्रीय अधिवेशन
  • कवर स्टोरी
  • प्रस्ताव
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो

Our Work

  • Girls
  • State University Works
  • Central University Works
  • Private University Work

आयाम

  • Think India
  • WOSY
  • Jignasa
  • SHODH
  • SFS
  • Student Experience Interstate Living (SEIL)
  • FarmVision
  • MediVision
  • Student for Development (SFD)
  • AgriVision

ABVP विशेष

  • आंदोलनात्मक
  • प्रतिनिधित्वात्मक
  • रचनात्मक
  • संगठनात्मक
  • सृजनात्मक

अभाविप सार

  • ABVP
  • ABVP Voice
  • अभाविप
  • DUSU
  • JNU
  • RSS
  • विद्यार्थी परिषद

Privacy Policy | Terms & Conditions

Copyright © 2025 Chhatrashakti. All Rights Reserved.

Connect with us:

Facebook X-twitter Instagram Youtube
No Result
View All Result
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो

© 2025 Chhatra Shakti| All Rights Reserved.