Saturday, August 15, 2026
No Result
View All Result
Rashtriya Chhatra Shakti
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो
Rashtriya Chhatra Shakti
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो
No Result
View All Result
Rashtriya Chhatra Shakti
No Result
View All Result
Home खबर

रानी दुर्गावती विवि में व्याप्त अनियमतताओं को लेकर अभाविप का प्रदर्शन, कुलगुरु को सौंपा 9 सूत्रीय ज्ञापन

अजीत कुमार सिंह by अजीत कुमार सिंह
August 12, 2026
in खबर
रानी दुर्गावती विवि में व्याप्त अनियमतताओं को लेकर अभाविप का प्रदर्शन, कुलगुरु को सौंपा 9 सूत्रीय ज्ञापन

जबलपुर :  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों की विभिन्न समस्याओं एवं विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं के विरुद्ध प्रदर्शन किया एवं शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर कुलगुरु को 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। अभाविप ने ज्ञापन के माध्यम से विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रहितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समस्याओं का शीघ्र एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान अभाविप ने कुलगुरु से स्वयं विधि(लॉ) विभाग का निरीक्षण करने की मांग की। अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि विभाग की छत जर्जर हो गई है। प्लास्टर गिर रहा है। किसी भी दिन कोई हादसा हो सकता है। अभाविप महाकोशल प्रांत मंत्री सुव्रत बाझल ने कहा कि दो वर्षों से विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिली है और परिणाम में देरी से प्रवेश प्रभावित हो रहा है। कक्षाओं में जगह न होने से विद्यार्थी वेटिंग रूम में बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। सुविधाएं दी नहीं जा रही हैं और फीस लगातार बढ़ाई जा रही है। विश्वविद्यालय के अनेक विभाग आज भी आधुनिक प्रयोगशालाओं, स्मार्ट क्लासेस, डिजिटल संसाधनों और रिसर्च सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

वहीं अभाविप जबलपुर महानगर मंत्री आर्यन पुंज ने कहा कि विवि की एनसीसी इकाई का निलंबन विद्यार्थियों को नेतृत्व विकास, अनुशासन, राष्ट्रसेवा एवं रक्षा सेवाओं से जुड़े अवसरों से वंचित कर रहा है। विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं संवैधानिक हितों की रक्षा के लिए इन सभी विषयों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कर उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाए। इन समस्याओं के निराकरण के लिए कई बार ध्यान आकर्षित भी कराया गया।  प्रदर्शन में महानगर मंत्री आर्यन पुंज, ऐश्वर्य सोनकर, अनमोल सोनकर, शोभित मिश्रा, लखन माँझी, प्रफुल तिवारी, आशुतोष पटेल, सत्यम पटेल, आस्था खड़े, नैना सिंह बाईस, रुचि सोंधिया, नयन जैन आदि उपस्थित रहे।

No Result
View All Result

Archives

Recent Posts

  • ABVP Imphal Mahanagar Organises Grand Tiranga Rally with Participation of 3,878 Students and Youth
  • लालकिले की प्राचीर से ‘वंदे मातरम्’ का पूर्ण गायन, युवा-केद्रित घोषणाओं का अभाविप ने किया स्वागत
  • अभाविप ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को दिया ज्ञापन, इंटर्न डॉक्टरों की मासिक स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग
  • रानी दुर्गावती विवि में व्याप्त अनियमतताओं को लेकर अभाविप का प्रदर्शन, कुलगुरु को सौंपा 9 सूत्रीय ज्ञापन
  • जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा अनियमितता: रांची में प्रदर्शन कर रहे अभाविप कार्यकर्ता गिरफ्तार, पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप

rashtriya chhatrashakti

About ChhatraShakti

  • About Us
  • संपादक मंडल
  • राष्ट्रीय अधिवेशन
  • कवर स्टोरी
  • प्रस्ताव
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो

Our Work

  • Girls
  • State University Works
  • Central University Works
  • Private University Work

आयाम

  • Think India
  • WOSY
  • Jignasa
  • SHODH
  • SFS
  • Student Experience Interstate Living (SEIL)
  • FarmVision
  • MediVision
  • Student for Development (SFD)
  • AgriVision

ABVP विशेष

  • आंदोलनात्मक
  • प्रतिनिधित्वात्मक
  • रचनात्मक
  • संगठनात्मक
  • सृजनात्मक

अभाविप सार

  • ABVP
  • ABVP Voice
  • अभाविप
  • DUSU
  • JNU
  • RSS
  • विद्यार्थी परिषद

Privacy Policy | Terms & Conditions

Copyright © 2025 Chhatrashakti. All Rights Reserved.

Connect with us:

Facebook X-twitter Instagram Youtube
No Result
View All Result
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो

© 2025 Chhatra Shakti| All Rights Reserved.