Tuesday, September 8, 2026
No Result
View All Result
Rashtriya Chhatra Shakti
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो
Rashtriya Chhatra Shakti
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो
No Result
View All Result
Rashtriya Chhatra Shakti
No Result
View All Result
Home खबर

विद्यार्थियों की सुरक्षा से खिलवाड़ आखिर कब तक? सड़कों पर उतरे हजारों छात्र, एमसीडी आयुक्त के इस्तीफे की मांग

दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रत्येक महाविद्यालय से हज़ारों विद्यार्थी हुए शामिल; सभी पीजी के सुरक्षा ऑडिट, पर्याप्त हॉस्टल और प्रशासन की जवाबदेही की मांग

अजीत कुमार सिंह by Edited by : अजीत कुमार सिंह
September 8, 2026
in खबर
विद्यार्थियों की सुरक्षा से खिलवाड़ आखिर कब तक?  सड़कों पर उतरे हजारों छात्र, एमसीडी आयुक्त के इस्तीफे की मांग

नई दिल्ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली ने सत्य निकेतन की दुखद घटना के विरोध में मंगलवार को दिल्ली विश्वविद्यालय में ‘छात्र सुरक्षा मार्च’ निकाला। दिल्ली विश्वविद्यालय के रग्बी मैदान से शुरू हुआ यह मार्च आर्ट्स फैकल्टी तक पहुंचा। मार्च में दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों से हजारों विद्यार्थियों ने भाग लिया और विद्यार्थी सुरक्षा के मुद्दे पर प्रशासन की जवाबदेही तय करने की मांग उठाई।

‘आखिर कब तक?’ के सवाल के साथ विद्यार्थियों ने मांग की कि दिल्ली विश्वविद्यालय एवं आसपास के विद्यार्थी-बहुल क्षेत्रों में संचालित सभी पीजी का तत्काल सुरक्षा एवं संरचनात्मक ऑडिट कराया जाए। साथ ही, सत्य निकेतन घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर मामला है सत्य निकेतन की घटना

अभाविप ने मांग की कि विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त और सुरक्षित हॉस्टल एकोमोडेशन उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें मजबूरी में असुरक्षित पीजी या किराये के भवनों में रहने के लिए विवश न होना पड़े। दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रावासों की संख्या बढ़ाने तथा नए छात्रावासों का निर्माण करने की दिशा में भी तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं। साथ ही, सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले पीजी संचालकों एवं भवन मालिकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। अभाविप ने कहा कि सत्य निकेतन की घटना को केवल एक हादसा मानकर आगे नहीं बढ़ा जा सकता। यह प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर मामला है और इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। अभाविप ने मांग की कि इस मामले में एमसीडी आयुक्त की जवाबदेही तय करते हुए उनसे इस्तीफा लिया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासनिक स्तर पर स्पष्ट जिम्मेदारी सुनिश्चित हो सके।

 दिल्ली नगर निगम प्रशासन की तय हो जवाबदेही, एमसीडी आयुक्त दे इस्तीफा : सोलंकी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि दिल्ली में देशभर से विद्यार्थी पढ़ने आते हैं और उनके लिए सुरक्षित आवास की व्यवस्था करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। सत्य निकेतन की घटना ने व्यवस्था की गंभीर कमियों को सामने ला दिया है। अब केवल जांच और आश्वासन से काम नहीं चलेगा, बल्कि जिम्मेदारी तय करनी होगी। इस घटना के लिए एमसीडी प्रशासन की जवाबदेही तय होनी चाहिए और एमसीडी आयुक्त को इसकी जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। इसके साथ ही दिल्ली के सभी विद्यार्थी-बहुल क्षेत्रों में पीजी का सुरक्षा ऑडिट कराया जाए और जहां सुरक्षा मानकों का पालन नहीं हो रहा है, वहां तत्काल कार्रवाई हो। विद्यार्थियों को यह भरोसा होना चाहिए कि पढ़ाई के लिए घर से दूर आने पर उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता नहीं करनी पड़ेगी।

सत्य निकेतन जैसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए ठोस कार्रवाई जरूरी : सार्थक शर्मा

अभाविप दिल्ली के प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि आज दिल्ली विश्वविद्यालय के हजारों विद्यार्थी सड़क पर इसलिए उतरे हैं क्योंकि उनके मन में एक सीधा सवाल है आखिर कब तक? सत्य निकेतन जैसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए अब ठोस कार्रवाई जरूरी है। हर पीजी का सुरक्षा ऑडिट होना चाहिए और जहां नियमों का पालन नहीं हो रहा है, वहां तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। दिल्ली विश्वविद्यालय में हॉस्टल की कमी को भी दूर किया जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को मजबूरी में असुरक्षित जगहों पर न रहना पड़े। सत्य निकेतन की घटना में हुई लापरवाही की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और एमसीडी आयुक्त को इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। आज का ‘छात्र सुरक्षा मार्च’ इसी जवाबदेही की मांग है। विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित होने तक अभाविप अपनी आवाज उठाती रहेगी।

विद्यार्थियों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : आर्यन मान

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष आर्यन मान ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और पर्याप्त छात्रावासों की मांग अभाविप और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के लिए कोई नई मांग नहीं है, हम लंबे समय से इस विषय को लगातार उठाते रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय में नए छात्रावासों के निर्माण और मौजूदा छात्रावासों की क्षमता बढ़ाने की लड़ाई को हम पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ाएंगे और इसे केवल मांग बनाकर नहीं छोड़ेंगे। विद्यार्थियों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। सत्य निकेतन जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पीजी और किराये के भवनों की सुरक्षा व्यवस्था में सुधार तथा प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित कराने के लिए भी हम निरंतर संघर्ष करेंगे। आने वाले समय में विद्यार्थी हित से जुड़े इन मुद्दों पर ठोस परिणाम हासिल करना हमारी प्रतिबद्धता है।

Tags: abvpchhatra marchsatya nikatan delhi
No Result
View All Result

Archives

Recent Posts

  • ABVP Launches ‘No More Satya Niketan’ Website to Help Students Check PG Safety, Report Unsafe Buildings
  • विद्यार्थियों की सुरक्षा से खिलवाड़ आखिर कब तक? सड़कों पर उतरे हजारों छात्र, एमसीडी आयुक्त के इस्तीफे की मांग
  • ABVP condemns brutal killing of Chongtham Vikram, submits memorandum to DCP seeking swift and strict action against those responsible
  • How Long Will Students’ Lives Be Put at Risk? ABVP Launches Protest with “No More Satya Niketan”
  • एमसीडी आयुक्त अविलंब दें इस्तीफा, सत्य निकेतन हादसे के दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : अभाविप

rashtriya chhatrashakti

About ChhatraShakti

  • About Us
  • संपादक मंडल
  • राष्ट्रीय अधिवेशन
  • कवर स्टोरी
  • प्रस्ताव
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो

Our Work

  • Girls
  • State University Works
  • Central University Works
  • Private University Work

आयाम

  • Think India
  • WOSY
  • Jignasa
  • SHODH
  • SFS
  • Student Experience Interstate Living (SEIL)
  • FarmVision
  • MediVision
  • Student for Development (SFD)
  • AgriVision

ABVP विशेष

  • आंदोलनात्मक
  • प्रतिनिधित्वात्मक
  • रचनात्मक
  • संगठनात्मक
  • सृजनात्मक

अभाविप सार

  • ABVP
  • ABVP Voice
  • अभाविप
  • DUSU
  • JNU
  • RSS
  • विद्यार्थी परिषद

Privacy Policy | Terms & Conditions

Copyright © 2025 Chhatrashakti. All Rights Reserved.

Connect with us:

Facebook X-twitter Instagram Youtube
No Result
View All Result
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो

© 2025 Chhatra Shakti| All Rights Reserved.