Monday, September 14, 2026
No Result
View All Result
Rashtriya Chhatra Shakti
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो
Rashtriya Chhatra Shakti
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो
No Result
View All Result
Rashtriya Chhatra Shakti
No Result
View All Result
Home खबर

अभाविप का घोषण पत्र जारी, आवास-भागीदारी-विश्वास और परिणाम पर जोर

राष्ट्रीय छात्रशक्ति by छात्रशक्ति डेस्क
September 13, 2026
in खबर
अभाविप का घोषण पत्र जारी, आवास-भागीदारी-विश्वास और परिणाम पर जोर

नई दिल्ली : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के निमित्त अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस वर्ष अभाविप का घोषणापत्र ‘अ-आवास, भा-भागीदारी, वि-विश्वास, प-परिणाम’ के चार व्यापक आधारों पर केंद्रित है, जिसमें सुरक्षित एवं सुलभ विद्यार्थी आवास, महिला सुरक्षा, विश्वविद्यालय की निर्णय प्रक्रिया में विद्यार्थियों की प्रभावी भागीदारी, बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था तथा रोजगार के अवसरों को प्रमुखता दी गई है। अध्यक्ष पद पर यश डबास, उपाध्यक्ष पद पर ईशू मौर्य, सचिव पद पर रिया छाबड़ी एवं संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्यराज सिंह अभाविप के प्रत्याशी हैं। अभाविप के पूरे पैनल का मतदान क्रमांक 7-3-3-3 है और प्रत्याशी विद्यार्थियों के बीच लगातार संपर्क एवं संवाद कर रहे हैं।

अभाविप कार्यकर्ता विभिन्न महाविद्यालयों, पीजी एवं छात्रावासों में विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझ रहे हैं। सत्य निकेतन हादसे के बाद सुरक्षित विद्यार्थी आवास के मुद्दे को अभाविप ने लगातार उठाया है। नए छात्रावासों का निर्माण, छात्राओं के लिए पर्याप्त छात्रावास, छात्र आवास प्रकोष्ठ एवं हेल्पलाइन, पीजी एवं छात्रावासों की सुरक्षा जांच, अग्नि-सुरक्षा मानकों का प्रभावी पालन तथा स्वच्छता, पेयजल और इंटरनेट जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करना अभाविप की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। महिला सुरक्षा एवं विद्यार्थी कल्याण के क्षेत्र में पिंक बूथ, सुरक्षा गश्त, महिला सुरक्षा कर्मियों की उपलब्धता, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, छात्राओं के लिए कॉमन रूम, सैनिटरी नैपकिन मशीनें, स्त्री-रोग विशेषज्ञ और आत्मरक्षा प्रशिक्षण जैसी सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया गया है। इसके साथ आंतरिक शिकायत समिति, शिकायत निवारण व्यवस्था, विधिक सहायता, ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति, दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए सुगम परिसर एवं सहायक तकनीक, पूर्वोत्तर विद्यार्थियों के लिए सहायता तथा मानसिक स्वास्थ्य परामर्श और सचेतनता केंद्र जैसी व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। शैक्षणिक व्यवस्था में समयबद्ध एवं पारदर्शी परीक्षा परिणाम, पूरक परीक्षाएं, उत्तर पुस्तिकाएं देखने की सुविधा, आंतरिक मूल्यांकन में पारदर्शिता, विद्यार्थी-अनुकूल परीक्षा व्यवस्था और समय पर डिग्री उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है। विद्यार्थियों के भविष्य को रोजगार से जोड़ने के लिए रोजगार मेले, उद्योगों एवं शोध संस्थानों से संपर्क, प्रशिक्षण एवं इंटर्नशिप, कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं डिजिटल कौशल आधारित अवसर तथा नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली व्यवस्थाओं को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते अभाविप राष्ट्रीय महामंत्री वीरेन्द्र सिंह सोलंकी एवं मंचासीन है डूसू प्रत्याशी व अभाविप प्रांत मंत्री सार्थक शर्मा

अ-आवास, भा-भागीदारी,  वि-विश्वास, प-परिणाम विद्यार्थियों की जरूरतों और आकांक्षाओं से जुड़े हमारे काम की दिशा है: यश डबास

अभाविप पैनल से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी यश डबास ने कहा, ‘घोषणापत्र का अ-आवास, भा-भागीदारी, वि-विश्वास और प-परिणाम विद्यार्थियों की रोजमर्रा की जरूरतों और उनकी आकांक्षाओं से जुड़े हमारे काम की दिशा को स्पष्ट करता है। जहाँ एक ओर बाकी संगठन आपसी मतभेदों और आंतरिक खींचतान में उलझे हुए हैं, वहीं अभाविप के प्रत्याशी एकजुट होकर विद्यार्थियों के मुद्दों को लेकर उनके बीच पहुंच रहे हैं। सुरक्षित आवास से लेकर महिला सुरक्षा, विश्वविद्यालय की निर्णय प्रक्रिया में विद्यार्थियों की भागीदारी, बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था और रोजगार के अवसरों तक, हमारा प्रयास हर उस विषय पर काम करने का है जो विद्यार्थी के वर्तमान और भविष्य से जुड़ा है। सत्य निकेतन हादसे के बाद सुरक्षित विद्यार्थी आवास के लिए अभाविप ने लगातार आवाज उठाई है।’ विद्यार्थियों के विश्वास और समर्थन के साथ इस बार अभाविप के पूरे पैनल को 7-3-3-3 पर मतदान कर डूसू में 4-0 की जीत दिलाएं।”

घोषणा पत्र आधारित डूसू चुनाव थीम सॉन्ग को जारी करते हुए अभाविप राष्ट्रीय महामंत्री वीरेन्द्र सिंह सोलंकी, डूसू अध्यक्ष पद प्रत्याशी यश डबास, उपाध्यक्ष प्रत्याशी इशू मोर्या, सचिव पद प्रत्याशी रिया छावड़ी, संयुक्त सचिव पद प्रत्याशी लक्ष्यराज सिंह एवं अभाविप दिल्ली प्रांत मंत्री सार्थक शर्मा

विद्यार्थियों की भागीदारी से ही विश्वविद्यालय का विकास अधिक प्रभावी होगा: ईशू मौर्य

उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी ईशू मौर्य ने कहा, ‘विश्वविद्यालय से जुड़े निर्णयों में विद्यार्थियों की आवाज को उचित स्थान मिलना जरूरी है। अभाविप विद्यार्थियों के प्रभावी प्रतिनिधित्व के साथ दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए सुगम परिसर, समान अवसर और शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में बेहतर भागीदारी के लिए काम करेगी।’

हर छात्रा को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण देना हमारी प्राथमिकता है: रिया छाबड़ी

सचिव पद की प्रत्याशी रिया छाबड़ी ने कहा, ‘महिला सुरक्षा एक सुरक्षित विश्वविद्यालय की बुनियादी आवश्यकता है। छात्राओं के लिए बेहतर प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा गश्त, पिंक बूथ, कॉमन रूम और सैनिटरी नैपकिन जैसी आवश्यक सुविधाओं के साथ स्वास्थ्य केंद्रों में स्त्री-रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता सुनिश्चित करना जरूरी है। साथ ही शिकायतों के समाधान की प्रभावी व्यवस्था हो, ताकि हर छात्रा बिना किसी भय के अपनी पढ़ाई और अपने लक्ष्य पर ध्यान दे सके।’

विद्यार्थी की मेहनत का परिणाम समय पर मिले और भविष्य के अवसर बढ़ें: लक्ष्य राज सिंह

संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी लक्ष्य राज सिंह ने कहा, ‘विद्यार्थियों को ऐसी शैक्षणिक व्यवस्था मिलनी चाहिए, जिसमें उनकी मेहनत का परिणाम समय पर मिले और आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर भी उपलब्ध हों। समयबद्ध परिणाम और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था के साथ रोजगार, प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, डिजिटल कौशल और उद्यमिता के अवसर बढ़ाना हमारी प्राथमिकता रहेगी।’

सकारात्मक अभियान के साथ अभाविप विद्यार्थियों के बीच, डूसू में करेंगे क्लीन स्वीप: सार्थक शर्मा

अभाविप दिल्ली प्रांत के प्रदेश सचिव सार्थक शर्मा ने कहा, ‘अभाविप पूरी सकारात्मकता के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के बीच पहुंच रही है और उनके मुद्दों पर संवाद कर रही है। जिस तरह से विद्यार्थियों का समर्थन और उत्साह अभाविप के प्रति देखने को मिल रहा है, उससे स्पष्ट है कि इस बार परिणाम हमारे पक्ष में होंगे। चुनाव में अभाविप क्लीन स्वीप करेगी।’

Tags: #DUSUElection2026abvpDelhi University Students Union Election
No Result
View All Result

Archives

Recent Posts

  • जमीन पर विद्यार्थियों के बीच अभाविप, सोशल मीडिया के सहारे भ्रम फैला रही एनएसयूआई : अभाविप
  • ABVP Submits Recommendations on Examination Reforms to High-Powered Task Force
  • अभाविप का घोषण पत्र जारी, आवास-भागीदारी-विश्वास और परिणाम पर जोर
  • डूसू चुनाव से पहले अभाविप की बड़ी जीत, मंगलुरु विश्वविद्यालय कॉलेज में सभी छह पदों पर कब्जा
  • ABVP Makes Women’s Safety and Hostel Expansion Key DUSU Poll Issues, Sets sight on a clean sweep

rashtriya chhatrashakti

About ChhatraShakti

  • About Us
  • संपादक मंडल
  • राष्ट्रीय अधिवेशन
  • कवर स्टोरी
  • प्रस्ताव
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो

Our Work

  • Girls
  • State University Works
  • Central University Works
  • Private University Work

आयाम

  • Think India
  • WOSY
  • Jignasa
  • SHODH
  • SFS
  • Student Experience Interstate Living (SEIL)
  • FarmVision
  • MediVision
  • Student for Development (SFD)
  • AgriVision

ABVP विशेष

  • आंदोलनात्मक
  • प्रतिनिधित्वात्मक
  • रचनात्मक
  • संगठनात्मक
  • सृजनात्मक

अभाविप सार

  • ABVP
  • ABVP Voice
  • अभाविप
  • DUSU
  • JNU
  • RSS
  • विद्यार्थी परिषद

Privacy Policy | Terms & Conditions

Copyright © 2025 Chhatrashakti. All Rights Reserved.

Connect with us:

Facebook X-twitter Instagram Youtube
No Result
View All Result
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो

© 2025 Chhatra Shakti| All Rights Reserved.