Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
Rashtriya Chhatra Shakti
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो
Rashtriya Chhatra Shakti
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो
No Result
View All Result
Rashtriya Chhatra Shakti
No Result
View All Result
Home संगठनात्मक

#67thABVPConf : युवा पुरस्कार प्राप्तकर्ता कार्तिकेयन ने कहा मै अभिभूत हूँ और मेरे पास शब्द नहीं हैं

अजीत कुमार सिंह by उत्कर्ष श्रीवास्तव
December 24, 2021
in संगठनात्मक
#67thABVPConf : युवा पुरस्कार प्राप्तकर्ता कार्तिकेयन ने कहा मै अभिभूत हूँ और मेरे पास शब्द नहीं हैं

यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार विजेता कार्तिकेयन गणेशन ने कहा  कि मैं अभिभूत हूँ और मेरे पास शब्द नहीं हैं कि ये पुरस्कार मुझे क्यों दिया गया।  मैं जहां से आता हूँ वहां कोई सुविधाएं नहीं हैं पर अभाविप मुझे ढूंढने में सफल हुआ।  मै 15 वर्षों तक अनाथालय में रहा और अब उसी अनाथालय का निदेशक हूँ। मेरे जीवन का उद्देशय दिव्यांगजन के लिए काम करने का है और यह पुरस्कार मुझे अपने कार्य को और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा। मुझे समझ आया है कि जब तक आप खुद को साबित नहीं कर लेंगे तब तक आपके कार्यों की सराहना कोई और नहीं करेगा।

कौन हैं कार्तिकेयन गणेशन, जिन्हें मिला वर्ष 2021 का प्रा. यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार

बौद्धिक और विकासात्मक दिव्यांगजनों व समाज के वंचितों की सेवा में अपना सर्वस्व समर्पण करने वाले कार्तिकेय गणेशन को प्रतिष्ठित प्रा० यशवंतराव केलकर पुरस्कार प्रदान किया गया।  यह पुरस्कार उन्हें 67वें राष्ट्रीय अधिवेशन के मुख्य अतिथि नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने प्रदान किया। ‌उन्होंने समाज के वंचितों को जीने, सीखने, काम करने और आय उत्पन्न करने का मौका देने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। कार्तिकेयन गणेशन ने दिव्यांगजनों को  जैविक खेती और वयस्क स्वतंत्र जीवन प्रशिक्षण के माध्यम से उनका आत्म पुनरोत्थान करने व उन्हें आत्मनिर्भर बनने का सुअवसर प्रदान किया है।

विल्लुपुरम (तमिलनाडु) के मूल निवासी कार्तिकेयन गणेशन को अनाथालय में काम करते हुए ज्ञात हुआ कि भारत में बौद्धिक और विकासात्मक दिव्यांग जनों की संख्या 16 लाख है (जनगणना 2011) जिनमें से लगभग 75% ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं। कम रोजगार दर और उच्च जीवन व्यय के साथ, वे भारत के सबसे गरीब समूहों में से एक हैं। इस दयनीय स्थिति को बदलने का संकल्प श्री कार्तिकेयन ने लिया और इसलिए सृष्टि फाउंडेशन का जन्म हुआ। वर्ष 2013 में श्री कार्तिकेयन ने सृष्टि विलेज फाउंडेशन बनाने के लिए 10 एकड़ जमीन खरीदी। उस समय, भूमि अनुपजाऊ और बंजर थी। तब से, समुदाय के सदस्यों के अथक परिश्रम से वर्तमान समय में उपजाऊ भूमि में बदल दिया गया है जो विविध क्षमताओं वाले लोगों द्वारा प्रबंधित कई पर्यावरण-अनुकूल परियोजनाओं का केंद्र है। श्री कार्तिकेयन ने 10 एकड़ भूमि पर एक समावेशी और समग्र वातावरण बनाया है जिसे सृष्टि गांव कहा जाता है। सृष्टि फाउंडेशन तीन अग्रणी परियोजनाएं चलाता है: सृष्टि गांव, सृष्टिविशेष विद्यालय और सृष्टि फार्म अकादमी। इसके साथ कई सामुदायिक समर्थन और पर्यावरण परियोजनाओं को भी सृष्टि द्वारा संचालित किया जाता है। सृष्टि ग्राम समुदाय मॉडल के माध्यम से, बौद्धिक और विकासात्मक दिव्यांग जन वयस्क स्वतंत्र जीवन कौशल और नौकरी कौशल को अनुभवात्मक तरीके से सीखते हैं। यह उन्हें मुख्यधारा के समाज में एक स्वतंत्र जीवन जीने में मदद करता है।

प्रा. यशवंतराव केलकर पुरस्कार

यह पुरस्कार वर्ष 1991 से प्रा. यशवंतराव केलकर की स्मृति में दिया जाता है, जिन्हें संगठन का शिल्पकार कहा जाता है और संगठन विस्तार में उनकी भूमिका के लिए याद किया जाता है। यह पुरस्कार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और विद्यार्थी निधि न्यास की एक संयुक्त पहल है, जो छात्रों की बेहतरी और शिक्षा के क्षेत्र में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पुरस्कार का उद्देश्य युवा सामाजिक उद्यमियों के काम को उजागर करना, उन्हें प्रोत्साहित करना और ऐसे सामाजिक उद्यमियों के प्रति युवाओं का आभार व्यक्त करना तथा युवा भारतीयों को सेवा कार्य के लिए प्रेरित करना है। इस पुरस्कार में ₹ 1,00,000/- की राशि, प्रमाण पत्र एवं स्मृतिचिन्ह समाविष्ट हैं।

Tags: #67thABVPConfabvpabvp voicekailash satyarthiprof. yashvant rao kelkar youth awardyouth award
No Result
View All Result

Archives

Recent Posts

  • Government of India Must Constitute a High-Level Committee to Ensure Transparency and Institutional Reforms in Competitive Examinations: ABVP
  • विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण: अभाविप
  • ABVP Submits Memorandum to Union Minister of State for Science & Technology over Delay in INSPIRE SHE Scholarship Notification and Disbursement
  • ABVP Demands Exemplary Punishment for the Culprits Behind the Murder of Indian Student in Uzbekistan; Calls for Thorough Probe into Possible Organised Nexus
  • एनएसयूआई द्वारा महाविद्यालय परिसर में अराजकता फैलाकर वातावरण विषाक्त करने का प्रयास निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण: अभाविप

rashtriya chhatrashakti

About ChhatraShakti

  • About Us
  • संपादक मंडल
  • राष्ट्रीय अधिवेशन
  • कवर स्टोरी
  • प्रस्ताव
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो

Our Work

  • Girls
  • State University Works
  • Central University Works
  • Private University Work

आयाम

  • Think India
  • WOSY
  • Jignasa
  • SHODH
  • SFS
  • Student Experience Interstate Living (SEIL)
  • FarmVision
  • MediVision
  • Student for Development (SFD)
  • AgriVision

ABVP विशेष

  • आंदोलनात्मक
  • प्रतिनिधित्वात्मक
  • रचनात्मक
  • संगठनात्मक
  • सृजनात्मक

अभाविप सार

  • ABVP
  • ABVP Voice
  • अभाविप
  • DUSU
  • JNU
  • RSS
  • विद्यार्थी परिषद

Privacy Policy | Terms & Conditions

Copyright © 2025 Chhatrashakti. All Rights Reserved.

Connect with us:

Facebook X-twitter Instagram Youtube
No Result
View All Result
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो

© 2025 Chhatra Shakti| All Rights Reserved.