Tuesday, September 8, 2026
No Result
View All Result
Rashtriya Chhatra Shakti
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो
Rashtriya Chhatra Shakti
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो
No Result
View All Result
Rashtriya Chhatra Shakti
No Result
View All Result
Home खबर

अभाविप राष्ट्रीय अधिवेशन के कार्यक्रम स्थल का वैदिक विधि विधान से भूमि पूजन संपन्न

अजीत कुमार सिंह by छात्रशक्ति डेस्क
October 27, 2023
in खबर
अभाविप राष्ट्रीय अधिवेशन के कार्यक्रम स्थल का वैदिक विधि विधान से भूमि पूजन संपन्न

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दिल्ली में 7 से 10 दिसंबर 2023 को आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय अधिवेशन के कार्यक्रम स्थल बुराड़ी स्थित डीडीए ग्राउंड पर भारतीय विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। भूमि पूजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर, नेशनल बुक ट्रस्ट के चेयरमैन मिलिंद मराठे, अभाविप की अखिल भारतीय छात्रा प्रमुख मनु शर्मा कटारिया, अभाविप के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री प्रफुल्ल आकांत, अभाविप की पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी, अभाविप दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अभिषेक टंडन व प्रदेश मंत्री हर्ष अत्री, लोकसभा सांसद रमेश बिधूड़ी, बीकानेर वाला के डायरेक्टर व प्रसिद्ध उद्यमी किशन अग्रवाल, एसोचैम के मैनेजिंग कमेटी के सीनियर मेंबर सुभाष सी अग्रवाल, डूसू सचिव अपराजिता, मनजिंदर सिरसा, आशीष सूद,राजीव बब्बर सहित दिल्ली में स्थित विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्य, प्राध्यापक, उद्यमी आदि सम्मिलित हुए।

उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 69 वां राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में 7-10 दिसंबर के बीच संपन्न होगा। इस अधिवेशन में अभाविप के संगठनात्मक दृष्टि से 44 प्रांतों से कार्यकर्ता भाग लेंगे, अधिवेशन को लेकर अभाविप कार्यकर्ताओं ने जोरों शोरों से तैयारियां शुरू कर दी हैं। अभाविप ने इस अधिवेशन को सफल बनाने के लिए अभाविप के पूर्व कार्यकर्ताओं सहित समाज के गणमान्य नागरिकों की भी भूमिका रहेगी।

भूमि पूजन के दौरान उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने अभाविप के राष्ट्रीय अधिवेशन की सफलता की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यहां उपस्थित लोगों का जुड़ाव अभाविप से अलग-अलग समय पर रहा है,देश से आत्मीयता अभाविप के मूल विचार में है,इसी कारण हम सभी का जुड़ाव अभाविप से है। अभाविप ने एक संगठन के रूप में अपनी यात्रा के 75 वर्ष पूर्ण किए, इस यात्रा के दौरान देश-समाज के लिए जो महत्वपूर्ण विषय आए, उनपर अभाविप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुझे पूरा विश्वास है कि दिल्ली में आयोजित होने जा रहा राष्ट्रीय अधिवेशन अभाविप के वर्तमान कार्यकर्ताओं के लिए जीवनपर्यंत स्मरणीय रहने वाला है। आज देश को अपनी नई पीढ़ी को सही दिशा देने की चिंता है। इस अधिवेशन के माध्यम से अभाविप का संकल्प है कि युवाओं को सही दिशा देने का शुभ कार्य आगे बढ़ाया जाए। देश के युवा सही दिशा में आगे बढ़ें इसकी हेतु शुभकामनाएं। समाज का सहभाग युवाओं के इस आयोजन में बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रयास करने होंगे।

अभाविप दिल्ली के प्रदेश मंत्री हर्ष अत्री ने कहा कि अभाविप के राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन संपन्न करने के लिए एक पूरा अस्थायी नगर बसाया जाएगा। इस नगर का नाम इंद्रप्रस्थ नगर होगा। साथ ही इस अधिवेशन के अलग-अलग अस्थायी सभागारों के नाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सह-सरकार्यवाह व एबीवीपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रहे मदनदास देवी जी, सम्राट मिहिर भोज जी तथा महाराजा सूरजमल जी के नामों पर रखा जाएगा। अभाविप का राष्ट्रीय अधिवेशन वर्तमान समय में युवाओं तथा समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाएगा। देश भर के सभी राज्यों से आने वाले विद्यार्थी अपनी स्थानीय वेशभूषा आदि में रहेंगे जिससे विविधता में एकता का अद्भुत दृश्य इस अधिवेशन में प्रस्तुत होगा‌।

Tags: #69thABVPConf#ABVP75abvprss
No Result
View All Result

Archives

Recent Posts

  • ABVP condemns brutal killing of Chongtham Vikram, submits memorandum to DCP seeking swift and strict action against those responsible
  • How Long Will Students’ Lives Be Put at Risk? ABVP Launches Protest with “No More Satya Niketan”
  • एमसीडी आयुक्त अविलंब दें इस्तीफा, सत्य निकेतन हादसे के दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : अभाविप
  • सत्य निकेतन पीजी हादसे के विरोध में अभाविप ने एमसीडी भवन पर किया जोरदार प्रदर्शन
  • ABVP Launches Website to Invite Suggestions for DUSU Manifesto

rashtriya chhatrashakti

About ChhatraShakti

  • About Us
  • संपादक मंडल
  • राष्ट्रीय अधिवेशन
  • कवर स्टोरी
  • प्रस्ताव
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो

Our Work

  • Girls
  • State University Works
  • Central University Works
  • Private University Work

आयाम

  • Think India
  • WOSY
  • Jignasa
  • SHODH
  • SFS
  • Student Experience Interstate Living (SEIL)
  • FarmVision
  • MediVision
  • Student for Development (SFD)
  • AgriVision

ABVP विशेष

  • आंदोलनात्मक
  • प्रतिनिधित्वात्मक
  • रचनात्मक
  • संगठनात्मक
  • सृजनात्मक

अभाविप सार

  • ABVP
  • ABVP Voice
  • अभाविप
  • DUSU
  • JNU
  • RSS
  • विद्यार्थी परिषद

Privacy Policy | Terms & Conditions

Copyright © 2025 Chhatrashakti. All Rights Reserved.

Connect with us:

Facebook X-twitter Instagram Youtube
No Result
View All Result
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो

© 2025 Chhatra Shakti| All Rights Reserved.