Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
Rashtriya Chhatra Shakti
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो
Rashtriya Chhatra Shakti
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो
No Result
View All Result
Rashtriya Chhatra Shakti
No Result
View All Result
Home खबर

अभाविप द्वारा आयोजित ‘पूर्वोत्तर अध्ययन यात्रा’ असम में संपन्न

अजीत कुमार सिंह by छात्रशक्ति डेस्क
November 20, 2023
in खबर, विविधा
अभाविप द्वारा आयोजित ‘पूर्वोत्तर अध्ययन यात्रा’ असम में संपन्न

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के ‘अंतर-राज्य छात्र जीवन दर्शन’ प्रकल्प द्वारा विद्यार्थी परिषद के ‘अमृत महोत्सव वर्ष’ में पूर्वोत्तर भारत के विभिन्न पक्षों से भारत के विभिन्न राज्यों के युवाओं को परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित की गई ‘पूर्वोत्तर अध्ययन यात्रा’ का समापन समारोह गुवाहाटी के प्रतिष्ठित कॉटन विश्वविद्यालय के ‘केबीआर सभागार’ में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में असम के महामहिम राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान जी, कॉटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रमेशचंद्र डेका उपस्थित रहे, असम में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने अभाविप के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व राज्यपाल डॉ पद्मनाभ आचार्य जी की ‘अंतर-राज्य छात्र जीवन दर्शन’ प्रकल्प में भूमिका सहित राष्ट्रीय एकात्मता के लिए उनके जीवनपर्यंत किए गए कार्यों को याद करते हुए स्व. पद्मनाभ आचार्य जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

‘पूर्वोत्तर अध्ययन यात्रा’ में सम्पूर्ण भारत से 70 विद्यार्थी सम्मिलित हुए, जिसमें 17 छात्राएं भी सहभागी थीं। इन विद्यार्थियों ने पूर्वोत्तर के 67 जिलों में 244 स्थान पर कुल 299 विद्यालय एवं महाविद्यालयों के छात्र/छात्राओं से संपर्क कर उनसे पूर्वोत्तर के विविध विषयों को जाना। अभाविप द्वारा आयोजित ‘पूर्वोत्तर अध्ययन यात्रा’ में सम्मिलित हुए छात्र पूर्वोत्तर के 178 परिवारों में ठहरे तथा 120 जनजातियों से संपर्क कर उनके बारे में जाना। संख्यात्मक दृष्टि से इन 70 विद्यार्थियों ने 11 हज़ार से अधिक छात्र व छात्राओं से संपर्क किया। इस दौरान उनकी पूर्वोत्तर राज्य के गणमान्य नागरिकों से भी भेंट हुई जिसमें पूर्वोत्तर राज्यों के महामहिम राज्यपाल, मणिपुर तथा अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री, विश्वविद्यालयों के कुलपति तथा प्राचार्य भी सम्मिलित रहे।

उल्लेखनीय हो कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अंतर-राज्य छात्र जीवन दर्शन (SEIL) प्रकल्प की सन् 1966 में स्थापना हुई थी, इस प्रकल्प के अन्तर्गत प्रतिवर्ष छात्रों को भारत की विविधता को समझने व राष्ट्रीय एकात्मता के पक्ष को प्रत्यक्ष जानने के लिए यात्राएं आयोजित की जाती हैं। ‘अन्तर-राज्य छात्र जीवन दर्शन’ के अंतर्गत पूर्वोत्तर भारत की विभिन्न जनजातियों से आने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न भारतीय प्रदेशों को भ्रमण करने का अवसर मिलता है, वहां उन्हें देश की सांस्कृतिक एकता, भाषाई विविधता तथा शैक्षणिक परिवेश को देखने और समझने का अवसर प्राप्त होता है।

अभाविप के राष्ट्रीय मंत्री राकेश दास ने कहा कि इस वर्ष ‘पूर्वोत्तर अध्ययन यात्रा’ के माध्यम से भारत के अलग-अलग राज्यों से 70 छात्र-छात्राओं को पूर्वोत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों में जाकर परंपरा, लोक व्यवहार तथा प्राकृतिक संपदा को जानने का अवसर मिला है। यात्रा के दौरान विद्यार्थी पूर्वोत्तर भारत की अलग-अलग जनजातियों, परंपराओं तथा ऐतिहासिक स्थलों का भी भ्रमण किया। यह यात्रा ‘राष्ट्रीय एकात्मता’ की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली रही है।

अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई तथा अन्य उद्देश्यों से भारत के विभिन्न राज्यों में जाने की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पूर्वोत्तर की समृद्ध विरासत को समझने के लिए अनेक प्रयास होने चाहिए, जिससे ‘विविधता में एकता’ की भावना को देश के विद्यार्थी मूर्त रूप से समझ सकें। पूर्वोत्तर भारत के राज्य शिक्षा के प्रमुख केन्द्र के तौर पर विकसित हो रहे हैं, यह अत्यंत शुभ संकेत है। देश का शिक्षा क्षेत्र अनेक परिवर्तनों से गुजर रहा है, पूर्वोत्तर भारत के राज्य अनेक दृष्टियों से सकारात्मक परिवर्तन में प्रमुख भागीदारी कर रहे हैं। पूर्वोत्तर अध्ययन यात्रा से विद्यार्थियों को पूर्वोत्तर के संस्कृति को समझने का अवसर मिला है, जिससे उन्होंने वास्तविक अर्थ में ‘अनेकता में एकता’ को समझा है तथा उनके भीतर पूर्वोत्तर के लोगों के प्रति परिवार भाव उत्पन्न हुआ है, इस पहल से देश को एकीकृत करने में काफी सहायता मिलेगी।

Tags: abvpSEIL TOUR 2023
No Result
View All Result

Archives

Recent Posts

  • Government of India Must Constitute a High-Level Committee to Ensure Transparency and Institutional Reforms in Competitive Examinations: ABVP
  • विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण: अभाविप
  • ABVP Submits Memorandum to Union Minister of State for Science & Technology over Delay in INSPIRE SHE Scholarship Notification and Disbursement
  • ABVP Demands Exemplary Punishment for the Culprits Behind the Murder of Indian Student in Uzbekistan; Calls for Thorough Probe into Possible Organised Nexus
  • एनएसयूआई द्वारा महाविद्यालय परिसर में अराजकता फैलाकर वातावरण विषाक्त करने का प्रयास निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण: अभाविप

rashtriya chhatrashakti

About ChhatraShakti

  • About Us
  • संपादक मंडल
  • राष्ट्रीय अधिवेशन
  • कवर स्टोरी
  • प्रस्ताव
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो

Our Work

  • Girls
  • State University Works
  • Central University Works
  • Private University Work

आयाम

  • Think India
  • WOSY
  • Jignasa
  • SHODH
  • SFS
  • Student Experience Interstate Living (SEIL)
  • FarmVision
  • MediVision
  • Student for Development (SFD)
  • AgriVision

ABVP विशेष

  • आंदोलनात्मक
  • प्रतिनिधित्वात्मक
  • रचनात्मक
  • संगठनात्मक
  • सृजनात्मक

अभाविप सार

  • ABVP
  • ABVP Voice
  • अभाविप
  • DUSU
  • JNU
  • RSS
  • विद्यार्थी परिषद

Privacy Policy | Terms & Conditions

Copyright © 2025 Chhatrashakti. All Rights Reserved.

Connect with us:

Facebook X-twitter Instagram Youtube
No Result
View All Result
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो

© 2025 Chhatra Shakti| All Rights Reserved.