Tuesday, May 13, 2025
No Result
View All Result
Rashtriya Chhatra Shakti
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो
Rashtriya Chhatra Shakti
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो
No Result
View All Result
Rashtriya Chhatra Shakti
No Result
View All Result
Home खबर

बोर्ड परीक्षा 2024 :  बिहार, झारखंड, बंगाल में बोर्ड परीक्षा शुरू, गुजरात, ओड़िसा, यूपी, हिमाचल, असम समेत अन्य राज्यों के परीक्षा की तिथि जारी

अजीत कुमार सिंह by छात्रशक्ति डेस्क
February 6, 2024
in खबर
बोर्ड परीक्षा 2024 :  बिहार, झारखंड, बंगाल में बोर्ड परीक्षा शुरू, गुजरात, ओड़िसा, यूपी, हिमाचल, असम समेत अन्य राज्यों के परीक्षा की तिथि जारी

देश के विभिन्न राज्यों में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तिथि जारी हो चुकी है। कई राज्यों में परीक्षाएं शुरू भी हो चुकी है। विभिन्न राज्यों में बोर्ड परीक्षा उनके द्वारा तय की गई तारीखों से शुरू हो रही है। झारखंड में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 6 फरवरी से शुरू हो चुकी है जो 26 फरवरी 2024 तक चलेगी। इस बार झारखंड बोर्ड परीक्षा में 7.50 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा राज्य की 10वीं की परीक्षा 2 फरवरी से शुरू हो चुकी है जो 12 फरवरी तक होने वाली है। समस्त जानकारी आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर प्रसारित है। इस वर्ष 9 लाख 23 हजार परीक्षार्थी यह परीक्षा दे रहे हैं।

बिहार में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 1 फरवरी, 2024 से शुरू हो गई है, जो 12 फरवरी तक चलेंगी। वहीं 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी 2024 से 23 फरवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का एडमिट कार्ड बिहार विद्यालय परीक्षा समिति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया गया है। इस वर्ष परीक्षा में 13 लाख 04 हज़ार 352 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिसमें 6 लाख 77 हज़ार 921 छात्र तथा 6 लाख 26 हजार 431 छात्राएं हैं।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई)  द्वारा 10वीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 13 मार्च, 2024 तक किया जाएगा। वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 2 अप्रैल, 2024 तक होंगी। प्रवेश पत्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/  के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाओं का आयोजन सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक एक ही शिफ्ट में किया जाएगा। इस वर्ष 30 लाख से ज्यादा विद्यार्थी 10वीं और 12वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।

गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एन्ड हायर सेकेंड्री एजुकेशन  की ओर से 10वीं कक्षा की परीक्षा 1 अप्रैल से 23 अप्रैल 2024 तक संपन्न होंगी और 12वीं कक्षा की परीक्षा 28 फरवरी से 12 मार्च तक करवाई जाएंगी। अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in पर उपलब्ध है।

उत्तर प्रदेश में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होगी और 9 मार्च, 2024 तक चलेगी। यह परीक्षाएं सभी तिथियों पर दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं में कुल 55 लाख 8 हज़ार 206 परीक्षार्थी शामिल होंगे।उत्तर प्रदेश स्टेट बोर्ड ऑफ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन (UPMSP) की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर एडमिट कार्ड जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश की 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा तिथि 1 मार्च से 18 मार्च, 2024 तक आयोजित की गई है, वहीं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से 30 मार्च, 2024 तक संपन्न होंगी। इसकी जानकारी हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर देख सकते हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में 10वीं के 95 हजार और 12वीं में 80 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं।

उत्तराखंड बोर्ड में मैट्रिक और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी 2024 से शुरू होंगी और 16 मार्च 2024 को समाप्त होंगी। बोर्ड परीक्षा 2024 की परीक्षा तिथि और समय सारणी आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जारी कर दिया गया है। अधिकांश पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष 1288 परीक्षा केंद्रों में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 2 लाख 10 हजार 354 परीक्षार्थी शामिल होने वाले हैं।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेगी। वहीं, 12 वीं की परीक्षा 6 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च तक चलेगी। इसके लिए पूरे प्रदेश में 3868 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा में करीब 22 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।

ओडिशा में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होगी और 20 मार्च 2024 तक चलेगी। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी।

केरल एसएसएलसी परीक्षा 2024: केरल परीक्षा भवन 4 मार्च से 25 मार्च, 2024 तक केरल एसएसएलसी परीक्षा 2024 आयोजित करेगा।

छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीजीबीएसई) ने कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए डेट शीट जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ में बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा 02 मार्च से शुरू होगी और 21 मार्च, 2024 को समाप्त होगी। जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 01 मार्च से 23 मार्च 2024 तक आयोजित की जाएगी।

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (सीजीएसओएस) की 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 11 मार्च से 3 अप्रैल, 2024 तक होंगी और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 9 मार्च को शुरू होंगी और 6 अप्रैल, 2024 को खत्म होंगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट – sos.cg.nic.in पर परीक्षा का पूरा कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल (AHSEC) द्वारा 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 12 फरवरी से 13 मार्च 2024 तक आयोजित की गई है। वहीं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (SEBA) 10वीं कक्षा की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च 2024 तक आयोजित करवा रहा है। बोर्ड परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एमबीओएसई) द्वारा कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 4 से 15 मार्च तक और कक्षा 12 की परीक्षा 1 से 27 मार्च 2024 तक आयोजित की जायेगी। छात्र परीक्षा कार्यक्रम 2024 को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट – mbose.in से प्रपत्र कर सकते हैं।

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी से 05 मार्च 2024 के बीच आयोजित की जाएंगी। वहीं 12वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से 30 मार्च 2024 के बीच संपन्न होंगी। परीक्षा तिथि और अधिक जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.pseb.ac.in पर उपलब्ध है।

गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 11 मार्च से 26 मार्च 2024 तक आयोजित की जा रही हैं। परीक्षा संबंधित जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org से प्राप्त कर सकते हैं।

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा की 10वीं की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होगी और 26 मार्च 2024 तक चलेगी। वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होगी और 02 अप्रैल 2024 तक चलेंगी। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 12 से 3 बजे तक आयोजित की जाएगी। समस्त जानकारी बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर उपलब्ध है।

 राजस्थान में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 29 फरवरी, 2024 से शुरू होकर 4 अप्रैल 2024 को समाप्त होगी। वहीं कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 7 मार्च से 30 मार्च, 2024 तक आयोजित की जाएंगी।

कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (केएसईएबी) द्वारा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 25 मार्च से 6 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की जाएंगी। जबकि 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 1मार्च से 22 मार्च, 2024 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा संबंधित अधिक जानकारी के लिए कर्नाटक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट – kseab.karnataka.gov.in पर जा सकते हैं।

त्रिपुरा बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 23 मार्च 2024 के बीच संपन्न होंगी, वहीं 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 30 मार्च 2024 तक आयोजित की जायेगी। परीक्षा कार्यक्रम की जनाकारी त्रिपुरा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट – tbse.tripura.gov.in पर उपलब्ध है।

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से 26 मार्च 2024 तक आयोजित कर रहा है। वहीं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होगी और 19 मार्च 2024 को समाप्त होगी।

नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एनबीएसई) द्वारा कक्षा 10 की परीक्षा का आयोजन 13 फरवरी से 23 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। वहीं कक्षा 12 की परीक्षा 12 फरवरी से 6 मार्च 2024 तक चलेंगी। विद्यार्थी नागालैंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट nbsenl.edu.in पर जाकर अपनी कक्षा की बोर्ड परीक्षा तिथि संकलित सकते हैं। 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में, कुल 17,911 और 10वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 22,136 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है।

जम्मू एवं कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड (JKBOSE) द्वारा 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 7 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित की गई है। वहीं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा छह मार्च से शुरू होने जा रही है जिनका समापन 28 मार्च को होगा। विद्यार्थी जम्मू एवं कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड, JKBOSE की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in के माध्यम से परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।

 

Tags: bsebcbsejacjkbosekseabnmsetripura board
No Result
View All Result

Archives

Recent Posts

  • ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के ठिकानों पर हमला सराहनीय व वंदनीय: अभाविप
  • अभाविप ने ‘सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल’ में सहभागिता करने के लिए युवाओं-विद्यार्थियों को किया आह्वान
  • अभाविप नीत डूसू का संघर्ष लाया रंग,दिल्ली विश्वविद्यालय ने छात्रों को चौथे वर्ष में प्रवेश देने का लिया निर्णय
  • Another Suicide of a Nepali Student at KIIT is Deeply Distressing: ABVP
  • ABVP creates history in JNUSU Elections: Landslide victory in Joint Secretary post and secures 24 out of 46 councillor posts

rashtriya chhatrashakti

About ChhatraShakti

  • About Us
  • संपादक मंडल
  • राष्ट्रीय अधिवेशन
  • कवर स्टोरी
  • प्रस्ताव
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो

Our Work

  • Girls
  • State University Works
  • Central University Works
  • Private University Work

आयाम

  • Think India
  • WOSY
  • Jignasa
  • SHODH
  • SFS
  • Student Experience Interstate Living (SEIL)
  • FarmVision
  • MediVision
  • Student for Development (SFD)
  • AgriVision

ABVP विशेष

  • आंदोलनात्मक
  • प्रतिनिधित्वात्मक
  • रचनात्मक
  • संगठनात्मक
  • सृजनात्मक

अभाविप सार

  • ABVP
  • ABVP Voice
  • अभाविप
  • DUSU
  • JNU
  • RSS
  • विद्यार्थी परिषद

Privacy Policy | Terms & Conditions

Copyright © 2025 Chhatrashakti. All Rights Reserved.

Connect with us:

Facebook X-twitter Instagram Youtube
No Result
View All Result
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो

© 2025 Chhatra Shakti| All Rights Reserved.