Tuesday, September 8, 2026
No Result
View All Result
Rashtriya Chhatra Shakti
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो
Rashtriya Chhatra Shakti
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो
No Result
View All Result
Rashtriya Chhatra Shakti
No Result
View All Result
Home आंदोलनात्मक

अभाविप के संघर्ष के आगे झुका दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन, प्रमुख मांगों को माना

अजीत कुमार सिंह by छात्रशक्ति डेस्क
August 5, 2025
in आंदोलनात्मक, खबर
अभाविप के संघर्ष के आगे झुका दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन, प्रमुख मांगों को माना

नई दिल्ली : छात्र हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर 21 जुलाई से दिल्ली विश्वविद्यालय में चल रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और अभाविप नीत दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अनिश्चितकालीन धरने और 4 अगस्त से शुरू हुई भूख हड़ताल के दबाव में आकर आज विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रमुख मांगों को मान लिया है। अभाविप व अभाविप नेतृत्व वाले दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के पदाधिकारियों से औपचारिक बातचीत के बाद प्रशासन ने आंदोलन को समाप्त करने की अपील की, जिसे मांगें स्वीकार किए जाने के बाद सहमति पूर्वक समाप्त किया गया।

ज्ञात हो कि 21 जुलाई को अभाविप ने ‘छात्र अधिकार मार्च’ निकालकर विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष पीजी पाठ्यक्रमों में “एक कोर्स, एक फीस” नीति लागू करने, केंद्रीकृत हॉस्टल आवंटन प्रणाली की स्थापना, सभी कॉलेजों में आंतरिक शिकायत समिति (ICC) का गठन एवं उसका सक्रिय संचालन, तथा कॉलेजों में मनमानी फीस वृद्धि पर रोक लगाने जैसी प्रमुख मांगें रखी थीं। धरने के पहले दिन ही प्रशासन ने केंद्रीकृत हॉस्टल प्रणाली की मांग स्वीकार कर ली थी, किंतु शेष मांगों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इस उपेक्षा के विरोध में अभाविप और अभाविप नेतृत्व वाले डूसू पदाधिकारियों ने 4 अगस्त से भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। आंदोलन के व्यापक छात्र समर्थन और बढ़ते प्रभाव के चलते आज शाम दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभाविप व अभाविप समर्थित डूसू पदाधिकारियों से औपचारिक वार्ता की और तीन प्रमुख मांगों – एक कोर्स एक फीस, आंतरिक शिकायत समिति का गठन व प्रभावी क्रियान्वयन, तथा केंद्रीकृत हॉस्टल प्रणाली को लागू करने  पर सहमति जताई।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ की सचिव मित्रविंदा कर्णवाल ने कहा कि, “यह केवल अभाविप की नहीं, पूरे छात्र समुदाय की जीत है। हमने छात्र हित में जो आवाज़ उठाई, आज उसका असर सामने है। विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्र शक्ति के आगे झुकना पड़ा है।”

अभाविप के दिल्ली प्रांत मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा, “यह आंदोलन छात्र अधिकारों की पुनः स्थापना की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। हम प्रशासन को चेतावनी देते हैं कि यदि इन मांगों के क्रियान्वयन में कोताही बरती गई, तो विद्यार्थी परिषद पुनः व्यापक आंदोलन करेगी। यह जीत हमारे संघर्षों का परिणाम है।”

No Result
View All Result

Archives

Recent Posts

  • ABVP condemns brutal killing of Chongtham Vikram, submits memorandum to DCP seeking swift and strict action against those responsible
  • How Long Will Students’ Lives Be Put at Risk? ABVP Launches Protest with “No More Satya Niketan”
  • एमसीडी आयुक्त अविलंब दें इस्तीफा, सत्य निकेतन हादसे के दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : अभाविप
  • सत्य निकेतन पीजी हादसे के विरोध में अभाविप ने एमसीडी भवन पर किया जोरदार प्रदर्शन
  • ABVP Launches Website to Invite Suggestions for DUSU Manifesto

rashtriya chhatrashakti

About ChhatraShakti

  • About Us
  • संपादक मंडल
  • राष्ट्रीय अधिवेशन
  • कवर स्टोरी
  • प्रस्ताव
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो

Our Work

  • Girls
  • State University Works
  • Central University Works
  • Private University Work

आयाम

  • Think India
  • WOSY
  • Jignasa
  • SHODH
  • SFS
  • Student Experience Interstate Living (SEIL)
  • FarmVision
  • MediVision
  • Student for Development (SFD)
  • AgriVision

ABVP विशेष

  • आंदोलनात्मक
  • प्रतिनिधित्वात्मक
  • रचनात्मक
  • संगठनात्मक
  • सृजनात्मक

अभाविप सार

  • ABVP
  • ABVP Voice
  • अभाविप
  • DUSU
  • JNU
  • RSS
  • विद्यार्थी परिषद

Privacy Policy | Terms & Conditions

Copyright © 2025 Chhatrashakti. All Rights Reserved.

Connect with us:

Facebook X-twitter Instagram Youtube
No Result
View All Result
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो

© 2025 Chhatra Shakti| All Rights Reserved.