Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
Rashtriya Chhatra Shakti
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो
Rashtriya Chhatra Shakti
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो
No Result
View All Result
Rashtriya Chhatra Shakti
No Result
View All Result
Home खबर

संदेशखाली घटना में पीड़ित महिलाओं को न्याय की माँग हेतु अभाविप का 800 से अधिक स्थानों पर देशव्यापी प्रदर्शन

अजीत कुमार सिंह by छात्रशक्ति डेस्क
March 5, 2024
in खबर
संदेशखाली घटना में पीड़ित महिलाओं को न्याय की माँग हेतु अभाविप का 800 से अधिक स्थानों पर देशव्यापी प्रदर्शन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में डीयू, जेएनयू, जामिया के विद्यार्थियों ने दिल्ली स्थित बंग भवन पर, पश्चिम बंगाल के विद्यार्थियों ने कोलकाता में, मुंबई विश्वविद्यालय परिसर, बीएचयू परिसर, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर, राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर, हैदराबाद विश्वविद्यालय परिसर सहित देश में 800 से अधिक स्थानों पर पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस नेताओं द्वारा महिलाओं के साथ बलात्कार, जघन्य अपराधों तथा जमीन हड़पने के मामले का विरोध करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश की राजधानियों, जिला केन्द्रों सहित विभिन्न स्थानों पर हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में विद्यार्थी व युवा सम्मिलित हुए तथा ममता बनर्जी सरकार की विफलताओं की निंदा करते हुए संदेशखाली घटना में शामिल अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की माँग की।

प्रदर्शन के उपरांत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाईयों ने जिला कलेक्टर तथा सक्षम अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा जिसमें केन्द्रीय एजेंसियों द्वारा उच्च स्तरीय जांच की माँग, आरोपियों पर कार्रवाई, पीड़िताओं को कानूनी सहायता, पलायन रोकने के लिए कदम उठाने की माँग की है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि, “पूरे देश की युवा-शक्ति संदेशखाली की घटना से अत्यंत दुखी है, महिलाओं के साथ जिस प्रकार से पश्चिम बंगाल में ज्यादती हुई तथा तृणमूल कांग्रेस के गुंडो ने आम जनमानस को गुंडागर्दी से त्रस्त कर दिया, वह अत्यंत शर्मनाक है। आज देश भर में हजारों छात्रों ने ममता की निर्ममता के विरोध में हुंकार किया है, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस नेताओं की ज्यादती का शिकार हुई महिलाओं के लिए न्याय की लड़ाई में पूरे देश का युवा पीड़िताओं के साथ है।”

अभाविप की राष्ट्रीय मंत्री शिवांगी खरवाल ने कहा कि, “पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ बलात्कार करने वाले लोग महीनों तक खुला घूमते हैं लेकिन मुझ जैसे विद्यार्थी जब पश्चिम बंगाल में अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाते हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर प्रताड़ित करने में पुलिस 1 घंटे की भी देरी नहीं लगाती, पूरे देश की छात्राएं पश्चिम बंगाल की महिलाओं के लिए न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शनरत हैं, हम माननीय राष्ट्रपति से माँग करते हैं कि, संदेशखाली घटना में शामिल आरोपियों तथा उनका संरक्षण करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई हो।”

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय मंत्री शालिनी वर्मा ने कहा कि, “कोलकाता में प्रदर्शन के दौरान जिस प्रकार से पुलिस ने छात्रों के साथ मारपीट की है, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। आज पूरे देश में हजारों की संख्या में विद्यार्थी महिलाओं के साथ हुए अन्याय के विरुद्ध एकजुट हुए हैं, हमारी माँग है कि कोई भी अपराधी छोड़ा न जाए तथा ऐसी कड़ी कार्रवाई होगी कि किसी की भी महिलाओं के विरुद्ध अत्याचार करने की हिम्मत ना पड़े। “

Tags: #Justice4Sandeshkhaliabvpabvp voicesandeshkhali
No Result
View All Result

Archives

Recent Posts

  • Formation of Fast Track Courts to Curb Exam Mafia, Administrative Changes, and Assurance of Stricter Laws are Timely and Essential Steps: ABVP
  • युवाओं के भविष्य की रक्षा करने में विफल पंजाब सरकार, फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा में धांधली अत्यंत चिंताजनक : अभाविप
  • Government of India Must Constitute a High-Level Committee to Ensure Transparency and Institutional Reforms in Competitive Examinations: ABVP
  • विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण: अभाविप
  • ABVP Submits Memorandum to Union Minister of State for Science & Technology over Delay in INSPIRE SHE Scholarship Notification and Disbursement

rashtriya chhatrashakti

About ChhatraShakti

  • About Us
  • संपादक मंडल
  • राष्ट्रीय अधिवेशन
  • कवर स्टोरी
  • प्रस्ताव
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो

Our Work

  • Girls
  • State University Works
  • Central University Works
  • Private University Work

आयाम

  • Think India
  • WOSY
  • Jignasa
  • SHODH
  • SFS
  • Student Experience Interstate Living (SEIL)
  • FarmVision
  • MediVision
  • Student for Development (SFD)
  • AgriVision

ABVP विशेष

  • आंदोलनात्मक
  • प्रतिनिधित्वात्मक
  • रचनात्मक
  • संगठनात्मक
  • सृजनात्मक

अभाविप सार

  • ABVP
  • ABVP Voice
  • अभाविप
  • DUSU
  • JNU
  • RSS
  • विद्यार्थी परिषद

Privacy Policy | Terms & Conditions

Copyright © 2025 Chhatrashakti. All Rights Reserved.

Connect with us:

Facebook X-twitter Instagram Youtube
No Result
View All Result
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो

© 2025 Chhatra Shakti| All Rights Reserved.