Saturday, September 19, 2026
No Result
View All Result
Rashtriya Chhatra Shakti
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो
Rashtriya Chhatra Shakti
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो
No Result
View All Result
Rashtriya Chhatra Shakti
No Result
View All Result
Home खबर

दिल्ली : अंबेडकर कॉलेज की घटना दुखद, शिक्षकों के सम्मान के प्रति प्रतिबद्ध है अभाविप

राष्ट्रीय छात्रशक्ति by छात्रशक्ति डेस्क
October 16, 2025
in खबर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कहा है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय में बुधवार को आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान एक प्राध्यापक द्वारा राजनीतिक द्वेष के चलते विद्यार्थियों के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज एवं मारपीट जैसी घटनाएँ की गईं। उक्त प्राध्यापक पर पहले भी महाविद्यालय परिसर में खुलेआम धूम्रपान, मद्यपान करने एवं छात्रों को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लग चुके हैं। जब इस घटना की शिकायत डूसू से की गई तो अभाविप नीत डूसू अध्यक्ष आर्यन मान और संयुक्त सचिव दीपिका झा विद्यार्थियों की समस्या को लेकर महाविद्यालय पहुँचे। इस दौरान प्राचार्य से वार्ता के समय कथित प्राध्यापक द्वारा संयुक्त सचिव दीपिका झा के प्रति अभद्र टिप्पणी व गाली-गलौज की गई, जिससे यह स्पष्ट प्रतीत हो रहा था कि उक्त प्राध्यापक आज भी नशे की हालत में है। दीपिका झा ने संबंधित प्राध्यापक से परेशान आकर पुलिस से हस्तक्षेप की मांग भी की। पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई न करने और लगातार अभद्र व्यवहार किए जाने तथा डूसू सयुक्त सचिव को बार-बार धमकी दिए जाने के कारण क्षणिक आवेश में हुई प्रतिक्रिया अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है जिसका विद्यार्थी परिषद किसी भी रूप में समर्थन नहीं करती है।

राजनीतिक द्वेष के कारण छात्रों के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार पर लगे नियंत्रण 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यह स्पष्ट करती है कि अभाविप एवं डूसू संयुक्त सचिव दीपिका झा शिक्षकों के सम्मान के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं। यह घटना किसी भी प्रकार से शिक्षक समुदाय का अपमान करने के उद्देश्य से नहीं हुई, बल्कि यह राजनीतिक द्वेष और अनुशासनहीनता का विरोध करते हुए उत्पन्न क्षणिक प्रतिक्रिया थी जिसका किसी भी शैक्षिक परिसर में कोई भी स्थान नहीं है। साथ ही, अभाविप महाविद्यालय प्रशासन से यह भी मांग करती है कि उक्त प्राध्यापक द्वारा विद्यार्थियों के प्रति दुराचरण के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक जाँच की जाए तथा परिसर में मद्यपान, धूम्रपान एवं राजनीतिक द्वेष में छात्रों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं पर सख्त नियंत्रण स्थापित किया जाए।

घटना की हो निष्पक्ष जांच : सार्थक शर्मा

अभाविप प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव शिक्षक-छात्र संबंधों की गरिमा में विश्वास रखती है। किसी भी परिस्थिति में शैक्षिक परिसर में शिक्षक के साथ अभद्रता या अपमान का कोई स्थान नहीं है। अभाविप इस घटना पर अत्यंत खेद प्रकट करती है। परंतु साथ ही जब कोई प्राध्यापक अपने पद की मर्यादा का उल्लंघन कर छात्रों को राजनीतिक द्वेष के कारण प्रताड़ित करता है या अनुशासनहीन व्यवहार करता है, तो यह पूरे शिक्षण समुदाय की छवि को आघात पहुँचाता है। शिक्षा परिसरों में शिक्षक विद्यार्थियों के संरक्षक होते हैं। अभाविप इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जाँच की माँग करती है और अपेक्षा करती है कि दोषी प्राध्यापक पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि विद्यार्थी ख़ुद को शिक्षकों के बीच सुरक्षित पायें और भविष्य में इस प्रकार की घटनाएँ पुनः न हों।”

Tags: abvpAmbedkar College Delhi
No Result
View All Result

Archives

Recent Posts

  • #DUSUElection : अभाविप ने एनएसयूआई पर लगाया फर्जी वोटिंग का आरोप, एक छात्रा हिरासत में
  • #DUSUElection : अभाविप का 4-0 का दावा, चारों सीटों पर जीत का विश्वास
  • #DUSUElection : अभाविप कार्यकर्ताओं के निवास पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के हमले का आरोप, पकड़े गए एक हमलावर पुलिस के गिरफ्त में
  • Congress has rewritten the definition of nationalism by calling Umar Khalid a nationalist; had it been in power, it would have given Padma Shri to Sharjeel Imam and Umar Khalid: ABVP
  • सत्य निकेतन पर रीलबाजी के बाद अब छात्रावास निर्माण पर सवाल, कांग्रेस-एनएसयूआई पर बरसी अभाविप

rashtriya chhatrashakti

About ChhatraShakti

  • About Us
  • संपादक मंडल
  • राष्ट्रीय अधिवेशन
  • कवर स्टोरी
  • प्रस्ताव
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो

Our Work

  • Girls
  • State University Works
  • Central University Works
  • Private University Work

आयाम

  • Think India
  • WOSY
  • Jignasa
  • SHODH
  • SFS
  • Student Experience Interstate Living (SEIL)
  • FarmVision
  • MediVision
  • Student for Development (SFD)
  • AgriVision

ABVP विशेष

  • आंदोलनात्मक
  • प्रतिनिधित्वात्मक
  • रचनात्मक
  • संगठनात्मक
  • सृजनात्मक

अभाविप सार

  • ABVP
  • ABVP Voice
  • अभाविप
  • DUSU
  • JNU
  • RSS
  • विद्यार्थी परिषद

Privacy Policy | Terms & Conditions

Copyright © 2025 Chhatrashakti. All Rights Reserved.

Connect with us:

Facebook X-twitter Instagram Youtube
No Result
View All Result
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो

© 2025 Chhatra Shakti| All Rights Reserved.