Wednesday, August 19, 2026
No Result
View All Result
Rashtriya Chhatra Shakti
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो
Rashtriya Chhatra Shakti
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो
No Result
View All Result
Rashtriya Chhatra Shakti
No Result
View All Result
Home खबर

लखनऊ : कोचिंग सेंटर में लगी आग, अभाविप ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

राष्ट्रीय छात्रशक्ति by छात्रशक्ति डेस्क
June 22, 2026
in खबर
लखनऊ : कोचिंग सेंटर में लगी आग, अभाविप ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी आग में दर्जन से अधिक छात्रों की जानें चली गईं एवं कई छात्र घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक छात्रों एवं घायलों की संख्या इससे अधिक भी हो सकती है। आग लगने की सूचना मिलते ही अभाविप के कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य में लगे कर्मियों की सहायता में लग गए। प्रभावित विद्यार्थियों एवं उनके परिजनों की सहायता हेतु अभाविप ने हेल्पलाइन भी जारी किए हैं। किसी भी प्रकार की आपात सहायता, जानकारी, समन्वय अथवा आवश्यक सहयोग के लिए विद्यार्थी एवं अभिभावक अभाविप के हेल्पलाइन संपर्क सूत्र 9455172336, 9616418823, 8887583224, 8577046002 एवं 9454595537 पर संपर्क कर सकते हैं। अभाविप कार्यकर्ता राहत एवं सहायता कार्यों में हरसंभव सहयोग हेतु उपलब्ध रहेंगे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड में 14 से अधिक विद्यार्थियों की दर्दनाक मृत्यु एवं अनेक विद्यार्थियों के घायल होने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त की है। अभाविप ने कहा है कि यह घटना अत्यंत हृदयविदारक, दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक है। शिक्षा ग्रहण करने पहुंचे विद्यार्थियों का इस प्रकार असमय काल-कवलित होना सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक निगरानी एवं नियामकीय तंत्र की गंभीर विफलता को दर्शाता है। प्रथम दृष्टया यह घटना अग्नि सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी, नियमित निरीक्षण की कमी तथा संबंधित संस्थान एवं प्रशासनिक तंत्र की गंभीर लापरवाही का परिणाम प्रतीत होती है।

विद्यार्थी देश के भविष्य के निर्माता हैं। ऐसे में कोचिंग संस्थानों, छात्रावासों एवं अन्य शैक्षणिक परिसरों में सुरक्षा मानकों की उपेक्षा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकती। उत्तर प्रदेश सहित देशभर में संचालित हजारों कोचिंग संस्थानों में अग्नि सुरक्षा, आपातकालीन निकास, भवन मानकों एवं आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति गंभीर चिंता का विषय है। अभाविप उत्तर प्रदेश सरकार एवं प्रशासन से मांग करती है कि इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराई जाए तथा जिन व्यक्तियों, संस्थाओं अथवा अधिकारियों की प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष लापरवाही इस दुर्घटना के लिए उत्तरदायी पाई जाए, उनके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्रदेश के सभी कोचिंग संस्थानों, छात्रावासों एवं शैक्षणिक परिसरों का विशेष अग्नि सुरक्षा ऑडिट कर सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के विरुद्ध तत्काल दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

अभाविप के राष्ट्रीय मंत्री अभय प्रताप सिंह ने कहा कि अलीगंज में हुई यह दुःखद घटना पूरे विद्यार्थी समाज को झकझोर देने वाली है। अभाविप इस दुर्घटना में दिवंगत हुए सभी विद्यार्थियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती है। विद्यार्थियों के जीवन की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं हो सकता। यदि अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी अथवा प्रशासनिक लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई है तो दोषी पाए जाने वाले सभी व्यक्तियों, संस्थाओं एवं अधिकारियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रदेश के सभी कोचिंग संस्थानों एवं शैक्षणिक परिसरों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का व्यापक परीक्षण एवं नियमित निरीक्षण अनिवार्य किया जाए।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, अवध प्रांत के प्रांत मंत्री अर्पण कुशवाहा ने कहा कि लखनऊ में हुई यह दर्दनाक घटना केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी और जिम्मेदार तंत्र की विफलता का परिणाम प्रतीत होती है। शिक्षा के मंदिरों में विद्यार्थियों का जीवन सुरक्षित न होना अत्यंत चिंताजनक है। इस घटना के दोषियों को किसी भी परिस्थिति में संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। अभाविप मांग करती है कि पूरे प्रदेश में संचालित कोचिंग संस्थानों, छात्रावासों एवं अन्य शैक्षणिक परिसरों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का तत्काल व्यापक परीक्षण कराया जाए तथा मानकों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विद्यार्थियों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।

No Result
View All Result

Archives

Recent Posts

  • Students’ Future Cannot Be Compromised, NTA Must Be Accountable: Dr. Virendra Singh Solanki
  • WOSY Central Executive Committee Meeting 2026 Inaugurated in Bengaluru
  • ABVP Imphal Mahanagar Organises Grand Tiranga Rally with Participation of 3,878 Students and Youth
  • लालकिले की प्राचीर से ‘वंदे मातरम्’ का पूर्ण गायन, युवा-केद्रित घोषणाओं का अभाविप ने किया स्वागत
  • अभाविप ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को दिया ज्ञापन, इंटर्न डॉक्टरों की मासिक स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग

rashtriya chhatrashakti

About ChhatraShakti

  • About Us
  • संपादक मंडल
  • राष्ट्रीय अधिवेशन
  • कवर स्टोरी
  • प्रस्ताव
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो

Our Work

  • Girls
  • State University Works
  • Central University Works
  • Private University Work

आयाम

  • Think India
  • WOSY
  • Jignasa
  • SHODH
  • SFS
  • Student Experience Interstate Living (SEIL)
  • FarmVision
  • MediVision
  • Student for Development (SFD)
  • AgriVision

ABVP विशेष

  • आंदोलनात्मक
  • प्रतिनिधित्वात्मक
  • रचनात्मक
  • संगठनात्मक
  • सृजनात्मक

अभाविप सार

  • ABVP
  • ABVP Voice
  • अभाविप
  • DUSU
  • JNU
  • RSS
  • विद्यार्थी परिषद

Privacy Policy | Terms & Conditions

Copyright © 2025 Chhatrashakti. All Rights Reserved.

Connect with us:

Facebook X-twitter Instagram Youtube
No Result
View All Result
  • मुख पृष्ठ
  • कवर स्टोरी
  • ABVP विशेष
    • आंदोलनात्मक
    • प्रतिनिधित्वात्मक
    • रचनात्मक
    • संगठनात्मक
    • सृजनात्मक
  • लेख
  • पत्रिका
  • सब्सक्रिप्शन
  • आयाम
    • Think India
    • WOSY
    • Jignasa
    • SHODH
    • SFS
    • Student Experience Interstate Living (SEIL)
    • FarmaVision
    • MediVision
    • Student for Development (SFD)
    • AgriVision
  • WORK
    • Girls
    • State University Works
    • Central University Works
    • Private University Work
  • खबर
  • परिचर्चा
  • फोटो

© 2025 Chhatra Shakti| All Rights Reserved.